logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सरईकापा खैरहा सड़क निर्माण कार्य में किया जा रहा जा रहा गुणवत्ताहीन कार्य एवं घोर लापरवाही

सरईकापा खैरहा मार्ग जिसकी लम्बाई ३.६ KM का निर्माण कार्य कराया जा रहा है जिसमे ठेकेदार के साथ साथ PWD के अधिकारी और कर्मचारियों ने घोर लापरवाही मचा रखी है और ग्रामीणजनो ने इसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है इसकी शिकायत कलेक्टर से लेकर कमिश्नर तक किया जा चूका है लेकिन ठेकेदार को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता ठेकेदार का मानना है कि कोई कही भी शिकायत करले कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है|
शिकायत कर्ताओं ने निम्न बिन्दुओं में शिकायत किया एवं जांच की मांग करते हुए गुणवत्तापूर्वक कार्य की मांग की है|
1. यह कि ग्राम पंचायत खैरहा जनपद पंचायत सोहागपुर जिला शहडोल में चाकी मोहल्ला से राजेंद्रा तिराहा तक PWD के द्वारा सड़क क्रमांक SS9 में निर्माण कार्य नवीनीकरण किया जा रहा है जिसमे पुराने सड़क को बिना खोदे ही कार्य शुरू कर दिया गया है |
2. यह कि इस सड़क में भारी क्षमता वाले वाहनों का आवागमन होता है और पहले जो सड़क बनी थी उसकी क्षमता 15-20 टन की थी| अब सड़क का चौरीकरण किया जा रहा है और इसकी क्षमता बढाई जानी है जिसमे गुणवत्तापूर्वक कार्य किया जाना चाहिए एवं उच्च क्वालिटी का सरिया,सीमेंट,गिट्टी इत्यादि का इस्तेमाल किया जाना चाहिए| लेकिन सड़क निर्माण कार्य में लीपापोती किया जा रहा है|
3. यह कि जिस गिट्टी का इस्तेमाल किया गया है उस गिट्टी में डस्ट की मात्रा अधिक एवं गिट्टी और सीमेंट की मात्रा कम है | सीमेंट की मात्रा कम होने के कारण पूरी गिट्टी बाहर निकल गयी है उसे दुबारा खुदाई करके बनाया जाए|
4. यह कि सड़क को चौरीकरण करने के लिए पूरे सड़क को खोदा गया है और उसमे गिट्टी एवं ग्रेवल किया गया है लेकिन सिंचाई नाम मात्र का किया जाता है जिससे अधिक मात्रा में धूल उड़ता है एवं वायु प्रदूषण फैलता है इसकी सिंचाई 2 दिन में एक बार ही की जाती है जिससे ग्रामीणजनो को परेशानी का सामना झेलना पड़ता है|
5. यह कि नाली निर्माण कार्य भी 600 मीटर किया जाना था लेकिन नाली निर्माण कार्य भी लगभग ३०० मीटर ही किया गया है|
6. इसके पूर्व में भी PWD कार्यालय में शिकायत किया गया था इसके सम्बन्ध में जब हमने सहायक यंत्री से कार्यालय में जाकर जानकारी चाही तो उन्होंने जानकारी देने से इनकार कर दिया | और फ़ोन करने पर बोला जाता है कि मुझे फ़ोन न किया करो|
ग्रामीणों ने इसके अलावा जिस मटेरियल का इस्तेमाल किया जा रहा है उस मटेरियल को लैब टेस्ट करने की मांग भी की है|

इस प्रकार से अब देखना है कि इस पर कार्यवाही की जायगी या शिकायत की कॉपी ठन्डे बसते में ही रह जायगा|

157
2222 views
1 shares

Comment