logo

श्री महावीर मंडल रांची महानगर ने भव्य शोभायात्रा निकालकर सभी स्वागत शिवरों को मोमेंटो प्रदान कर धन्यवाद दिया

रांची 6 अप्रैल : श्री महावीर मंडल रांची महानगर की महानवमी की शोभायात्रा बड़े हर्षोउल्लाह तरीके से श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर मेंन रोड के प्रांगण से पूजा अर्चना के पश्चात 51 झंडों के साथ निकला गया शोभा यात्रा का नेतृत्व श्री महावीर मंडल रांची महानगर के अध्यक्ष कुणाल अजमानी कर रहे थे उनके साथ संरक्षक सांसद संजय सेठ रांची के विधायक सी पी सिंह , सचिव मुनचुन राय, डॉ दिलीप सोनी, अशोक चौधरी, रोहित शारदा, रमेश बाली, रोहित पांडे, रवि प्रकाश, तुना बादल सिंह ,सतीश सिन्हा ,शंभू प्रसाद,अमरनाथ सरकार , राजेश्वर राजन, सतीश सिन्हा ,अमन कुमार ,समीर कुमार, देवराज बर्मन नीतीश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में सदस्यों के अलावा दर्शनार्थी शोभायात्रा में जयकारे लगाते हुए बढ़ रहे थे। श्री महावीर मंडल रांची महानगर की शोभा यात्रा लगभग 1 किलोमीटर लंबी थी सबसे आगे प्रचार वाहन जिसका संचालन समिति के उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी रोहित शारदा कर रहे थे।
51 महावीर पटाखे लहराते हुए पीछे ताशा पार्टी उसके पीछे टेलर में राम दरबार का स्वरूप जिसे रांची के सिंगर जुगल के द्वारा तैयार किया गया था, उसके पीछे विक्की छाबड़ा जो कि धनबाद से चलकर रांची में भजन प्रस्तुत किया गया , जिसमें सैकड़ो लोग हर्षोउल्लास के साथ नाचते गाते आगे बढ़ रहे थे, उसके पीछे रूद्र हनुमान का प्रदर्शन ,साथ ही साथ 21 बछिया द्वारा तलवार का खेल दिखाते हुए रास्ते में चल रही थी उसके पीछे एलइडी लाइट में पिछले साल के शोभायात्रा का चित्रण और कल की झांकी का स्तुति पेश किया जा रहा था और रुद्र हनुमान आकर्षण का केंद्र और छाव नृत्य भी लोगों को लुभा रही थी ,सबसे पीछे-पीछे एम्बुलेंस चल रही थी। श्री महावीर मंडल रांची महानगर के द्वारा जितने भी सेवा एवं स्वागत सिविर लगे थे सभी को मोमेंटो देकर उनका धन्यवाद दिया गया।

0
57 views