logo

थाना अहिरौली बाजार पुलिस द्वारा गोवध के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को एक अदद अवैध तमंचे के साथ किया गया गिरफ्तार-*

*प्रेस नोट जनपद कुशीनगर-*
*दिनांक-06.04.2025*


जनपद कुशीनगर में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध व वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 06.04.2025 को थाना अहिरौली बाजार पुलिस द्वारा थाना अहिरौली बाजार क्षेत्र से मु0अ0सं0 386/202 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त प्रविन्द शर्मा उर्फ झिन्ने शर्मा पुत्र व्यास शर्मा साकिन बेलवा बुजुर्ग थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अदद अवैध देशी तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व जामा तलाशी से 500 रूपये नकद, एक पल्सर मोटर साईकिल वाहन रजि0 नं0 UP52AE3262 बरामद किया गया। बरामदगी व गिरफ्तार के आधार पर मु0अ0सं0 114/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*पंजीकृत अभियोग/आपराधिक इतिहास-*
1-मु0अ0सं0 114/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर
2. मु0अ0सं0 386/2024 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर
3. मु0अ0सं0 281/2024 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर

*गिरफ्तार अभियुक्त-*
प्रविन्द शर्मा उर्फ झिन्ने शर्मा पुत्र व्यास शर्मा साकिन बेलवा बुजुर्ग थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर

*बरामदगी का विवरण-*
1-एक अदद अवैध देशी तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर
2-पल्सर मोटर साईकिल वाहन रजि0 नं0 UP52AE3262
3-जामा तलाशी से 500 रूपये नकद

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
01. उ0नि0 जुगेश कुमार आनंन्द थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर
02. कां0 अनील यादव-2 थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर

0
921 views