logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

देहरादून बस पलटने से 1 छात्र समेत 2 की दर्दनाक मौत कई लोगों के घायल होने की खबर

भीषण सड़क हादसा!

देहरादून बस पलटने से 1 छात्र समेत 2 की दर्दनाक मौत कई लोगों के घायल होने की खबर।

देहरादून में फिर हुआ बड़ा हादसा। सवारी वाहन और लोडर की हुई भिड़ंत।

दो की मौत एक दर्जन से अधिक हुए गंभीर घायल। घायलों को भेजा गया हायर सेंटर ।

बढ़ सकता है मौतों का आंकड़ा । मौके पर पुलिस प्रशासन मौजूद । देहरादून से विकासनगर आ रही थी सवारी बस ।

बस में स्कूली बच्चे भी थे सवार। सहसपुर थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव में हुए हादसा।

उत्तराखंड पुलिस ने के अनुसार में आज दिनांक 07/04/2025 को 112 के माध्यम से थाना #सहसपुर को सूचना प्राप्त हुयी कि सिघंनीवाल क्षेत्र में एक #बस सड़क में पलटकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है, उक्त सूचना पर थाना सहसपुर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुँचा तथा राहत एवं बचाव कार्य प्रारम्भ किया गया। मौके पर पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों की सहायता से बस में फंसे घायलों को बाहर निकालकर तत्काल उपचार हेतु ग्राफिक ऐरा अस्पताल भिजवाया गया।

जहाँ डॉक्टर द्वारा बस सवार 01 व्यक्ति तथा एक बच्चे को मृत घोषित किया गया।

उक्त दुर्घटना मे 14 लोग घायल हुए है, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। दुर्घटनाग्रस्त बस #विकासनगर से देहरादून की ओर आ रही थी, जो सिहनीवाला के पास सामने से आ रहे एक लीडर वाहन से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

घटना के सूचना #एसएसपी #देहरादून तत्काल घटनास्थल को रवाना हुए। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

.

140
1295 views

Comment