logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मधुबन थाना क्षेत्र में अवैध कोयला खदान पर सीआईएसएफ और पुलिस की कार्रवाई

*मधुबन थाना क्षेत्र में अवैध कोयला खदान पर सीआईएसएफ और पुलिस की कार्रवाई*

*धनबाद :* मधुबन थाना क्षेत्र के सिनीडीह प्रेमनगर वाटर प्लांट परिसर में मंगलवार को महेशपुर कोलियरी प्रबंधन, गोविंदपुर क्षेत्रीय सीआईएसएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध खदान पर कार्रवाई करते हुए जेसीबी मशीन से उसकी भराई की। इस कार्रवाई से क्षेत्र के अवैध कोयला गिरोह में हड़कंप मच गया है।
टीम ने दो जेसीबी मशीनों का उपयोग कर खुली अवैध खदान की भराई की। भराई से पूर्व, सुरक्षा के दृष्टिकोण से टीम ने जोरदार आवाज लगाई और सीआईएसएफ द्वारा भिसिल बजाई। जब कोई हलचल नहीं मिली, तब खदान की भराई की गई।
जानकारी के अनुसार, एक सप्ताह पूर्व अवैध कोयला धंधेबाजों द्वारा जेसीबी मशीन लगाने को लेकर स्थानीय युवाओं ने विरोध किया था और मशीन को वापस भेज दिया था। इस संबंध में युवाओं ने गोविंदपुर प्रबंधन से शिकायत की थी।
शिकायत के आधार पर बीसीसीएल प्रबंधन और गोविंदपुर क्षेत्रीय सीआईएसएफ ने अवैध कोयला खनन के खिलाफ रेस शुरू कर दी है। टीम लगातार सिनीडीह वर्कशॉप के पीछे, महेशपुर पोखरिया और सिनीडीह सुरेंद्र मार्केट के समीप जांच कर रही है।
जांच में पाया गया कि सिनीडीह सुरेंद्र मार्केट के महेशपुर मोजा जमीन पर कोयला धंधेबाजों ने जेसीबी मशीन से मिट्टी हटाकर गड्ढे बनाए हैं, जहां से अवैध कोयला निकाला जा रहा था। टीम इस स्थल की निगरानी कर रही है और जल्द ही यहां भी भराई की जाएगी।
इस कार्रवाई में गोविंदपुर क्षेत्रीय प्रबंधन, महेशपुर पीओ विजय कुमार, प्रबंधक नारायण हांसदा, सीआईएसएफ और मधुबन पुलिस के अधिकारी शामिल थे।

130
9691 views

Comment