किराए की कार लेकर फरार हुई महिला*
*दो महीने से न किराया चुकाया, न कार लौटाई; मालिकों को जान से मारने की धमकी
हैदरगढ़ बाराबंकी।लखनऊ की एक महिला ने किराए पर ली गई दो कारों को वापस नहीं किया और मालिकों को धमकी दे रही है। मामला गोल्फ सिटी का है, जहां टावर 7 में रहने वाली अन्नु (अनुभव की पत्नी) ने संतोष सिंह और अशोक सिंह से बोलेरो और अर्टिगा कारें किराए पर ली थीं।
दोनों कारों का मासिक किराया 56,000 रुपये तय हुआ था। इसके अलावा टैक्स और सर्विस का खर्च भी अन्नु को देना था। करार के मुताबिक अन्नु ने नोटरी पर हस्ताक्षर भी किए थे। लेकिन अब करीब ढाई महीने से न तो उसने किराया दिया है और न ही कारों को वापस किया है।
जब मालिकों ने किराए के लिए संपर्क किया तो अन्नु ने कारें लेने से ही इनकार कर दिया। इतना ही नहीं, उसने कार मालिकों को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित संतोष सिंह और अशोक सिंह बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के अंदऊमऊ गांव के रहने वाले हैं।
मालिकों को आशंका है कि अन्नु ने उनकी कारों का दुरुपयोग किया है या उन्हें कहीं छिपा दिया है। उन्होंने पुलिस से कानूनी कार्रवाई की मांग की है।