logo

सहारनपुर सदर बाजार पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय तस्कर को दबोचा, 2 करोड़ की स्मैक बरामद

सहारनपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 किलो 13 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ रुपये आंकी जा रही है।
इस बड़ी कार्यवाही की जानकारी देते हुए एसपी सिटी व्योम बिंदल ने प्रेसवार्ता में बताया कि गिरफ्तार आरोपी लंबे समय से नशे की तस्करी में सक्रिय था और पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी। तस्कर की गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है, जिससे नशे के काले कारोबार की जड़ें उखाड़ने में मदद मिलेगी।
एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस की टीम ने मुखबिर की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए यह सफलता हासिल की। फिलहाल आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है और उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस गिरोह के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यह कार्यवाही मादक पदार्थों के खिलाफ चल रही पुलिस की सख्त मुहिम का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य युवाओं को नशे के जाल से बचाना और तस्करी की गतिविधियों पर पूर्ण विराम लगाना है।

19
1234 views