भूदान जमीन को फर्जी कागजात बनाकर अवैध तरीके से भू-माफियाओं के द्वारा क्रय-विक्रय की अनुमंडल दण्डाधिकारी से शिकायत
सरिया (गिरिडीह)- झारखंड राज्य अन्तर्गत अन्तर्गत गिरिडीह जिला के सरिया प्रखंड के मौजा सरिया खुर्द में हल्का-iv खाता न.- 1, प्लॉट न. 761 & 762 के कुल रकवा-2 एकड़ और 3.91 एकड़ भूमि को बिहार भूदान यज्ञ समिति से प्रदत्त भूमिहीनों में खेदन मोदी व नाथु मोदी पिता वेदो मोदी को मिला है। भूमि पर वर्षों से कृषि करते आ रहे हैं और उक्त भूमि पर इनके द्वारा अहरा (तालाब) भी बनाया गया। जिसका नाम "मोदी तालाब (अहरा)" के नाम से प्रसिद्ध है। कृषि और तालाब से मछली पालन कर जीविकोपार्जन करते आए हैं। कुछ भू-माफियाओं ने फर्जी कागजात बनाकर अवैध तरीके से हथियार के बल पूर्वक कृषि करने और मछली पालन से वंचित कर दिया गया और भूमि को क्रय-विक्रय करने लगा। इसे तत्काल रोकने के लिए रैयत सोभेन्द्र मोदी ने अनुमंडल दण्डाधिकारी सरिया-बगोदर से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाया है।