logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

लकी संधू को मिली बड़ी ज़िम्मेदारी — एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया के नेशनल प्रेसिडेंट (साइबर क्राइम सेल) के रूप में नियुक्ति

आज रणधीर सिंह उर्फ़ लकी संधू की अटूट ईमानदारी, काबिलियत और जुनून को सम्मानित करते हुए एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा उन्हें नेशनल प्रेसिडेंट – साइबर क्राइम सेल (भारत) के पद पर नियुक्त किया गया।

यह गौरवपूर्ण क्षण उस समय और भी विशेष बन गया जब पंजाब केसरी – हिंद समाचार के मुख्य संपादक श्री अविनाश चोपड़ा जी ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा और दिल से बधाई दी।

इस अवसर पर डॉ. एस.बी. सिंह राणा जी — जो कि एक प्रसिद्ध डॉक्टर होने के साथ-साथ समाज सेवा के एक प्रतिष्ठित व्यक्तित्व हैं, ने भी लकी संधू को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा:
"जब ईमानदार और निर्भीक आवाज़ें नेतृत्व संभालती हैं, तो व्यवस्था में बदलाव की एक नई लहर जन्म लेती है। लकी संधू जैसे युवाओं से समाज को बड़ी उम्मीदें हैं।"

लकी संधू ने अपना संकल्प ज़ाहिर करते हुए कहा:
"मैं इस ज़िम्मेदारी को न केवल ईमानदारी से निभाऊंगा, बल्कि भ्रष्टाचार के खिलाफ हर मोर्चे पर एक सिपाही बनकर लड़ूंगा। यह सिर्फ़ एक पद नहीं, बल्कि मेरी कौम के भविष्य के लिए ली गई एक पवित्र कसम है।"

उन्होंने स्पष्ट किया कि साइबर क्राइम के खिलाफ़ चल रही मुहिम को अब और तेज़ गति और मज़बूती के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।

124
10600 views

Comment