logo

हमारे पर्यावरण के लिए वृक्ष बहुत जरुरी हैं |

जिस तरह ग्लोबल वार्मिंग की समस्या धीरे धीरे विश्व को प्रभावित कर रही है | आज सम्पूर्ण विश्व पर्यावरण के मुद्दों पर गंभीर है | प्रत्येक देश के सामने पर्यावरण का मुद्दा एक गंभीर विषय है | तमाम पर्यावरणविद तथा पर्यावरण प्रेमी इस बात पर लगातार जोर दे रहे हैं कि हम सभी को ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करना चाहिए | हम सभी स्वयं यदि इस बात पर यदि ध्यान दें तो आज के कुछ साल पूर्व के वातावरण और आज में कितना अंतर देखने को मिल रहा है | आज गर्मी का कितना ज्यादा कहर है हम सभी जानते हैं | हम सभी को अपने घर की खाली जगह ,आँगन ,द्वार तथा खेतों में पेड़ पौधे जरुर लगाने चाहिए | ये न सिर्फ पर्यावरण को शुद्ध रखेंगे बल्कि हमें फल ,फूल,छाया ,लकड़ी तथा औषधियां भी प्रदान करते हैं | अत: हम सभी को यह ध्यान रखना चाहिए कि पेड़ पौधे लगायें और उनकी देखभाल करें |

7
2293 views