logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सीएम योगी ने बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर उन्हें याद किया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर उन्हें याद किया। सोशल मीडिया मंच एक्स पर आदित्यनाथ ने लिखा, सर्वसमावेशी, सर्वहितग्राही, उत्कृष्ट लोकतांत्रिक मूल्यों से दीप्त, एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना को समृद्ध करते भारतीय संविधान के शिल्पकार, बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। उन्होंने कहा, वे सच्चे अर्थों में भारत रत्न एवं लोकतंत्र की जीवंत पाठशाला थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि समतामूलक एवं न्यायप्रिय समाज की स्थापना के लिए उनका संघर्ष हम सभी को अनंत काल तक प्रेरणा प्रदान करता रहेगा।

156
1902 views

Comment