logo

संविधान निर्माता डॉ.भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर 134वीं जयंती मनाया गया

सरिया (गिरिडीह)- सरिया प्रखंड के केशवारी में संविधान निर्माता डॉ.भीम राव अम्बेडकर जयंती समारोह का आयोजन कर बच्चों के द्वारा कार्यक्रम किया गया। इसके अलावा अन्य गाँवों में बागोडीह,कोयरीडीह, मंदरामों, अम्बाडीह, चिचाकी, मोकामो पुरनीडीह, नावाडीह, गडैया समेत कई जगहों पर संविधान निर्माता डॉ.भीम राव अम्बेडकर जयंती पर श्रधांजलि अर्पित किया गया।
समारोह में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरिया-बगोदर व बगोदर विधानसभा के विधायक जी ने कहा कि बाबा साहब एक संविधान निर्माता हीं नहीं बल्कि एक समाज सुधारक भी थे। भारत रत्न डॉ. भीम राव अम्बेडकर जी के बताए गए पद चिन्हों पर चलने की आवश्यकता है। कार्यक्रम का संचालन महेंद्र रविदास ने किया। मौके पर मनोज रविदास, राजू दास, शंकर रविदास, रामजी रविदास, दीपू कुमार बर्णवाल, सिकंदर शर्मा, अशोक रविदास, मुंशी दास, पिंटू मोदी, किशोर राणा, व पुलिस सहित सैकडों लोग उपस्थित थे।

2
178 views