logo

प्रयागराज: प्रेम प्रसंग में युवक की जिंदा जलाकर हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में किया सनसनीखेज खुलासा — 8 आरोपी गिरफ्तार

प्रयागराज। करछना थाना क्षेत्र के ईसोंटा गांव में एक युवक की प्रेम प्रसंग के चलते जिंदा जलाकर हत्या कर दी गई। इस दिल दहला देने वाली वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, मृतक युवक को उसके ही दोस्तों ने पार्टी के बहाने बुलाया और साजिश के तहत उसे मौत के घाट उतार दिया। हत्या की वजह युवक के एक प्रेम प्रसंग को बताया जा रहा है, जिससे आरोपी नाखुश थे।

हत्या का पूरा घटनाक्रम:
सूत्रों के अनुसार युवक को उसके दोस्तों ने पहले एक सुनसान जगह पर बुलाया। वहां पहले से ही साजिश रची जा चुकी थी। आरोपियों ने उसे काबू में करने के बाद पेट्रोल छिड़क कर जिंदा आग के हवाले कर दिया।

करछना पुलिस की कार्रवाई:
घटना की जानकारी मिलते ही करछना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। सघन छानबीन और पूछताछ के बाद हत्या में शामिल सभी 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी:

1. संजय सिंह उर्फ सोनू (पुत्र- कृष्ण पाल सिंह)


2. मोहित सिंह (पुत्र- समर बहादुर सिंह)


3. मनोज सिंह (पुत्र- स्वर्गीय हरपाल सिंह)


4. अवधेश सिंह उर्फ डीएम (पुत्र- अमर बहादुर सिंह)


5. दिलीप सिंह उर्फ छुट्टन (पुत्र- राजमणि सिंह)


6. विमलेश गुप्ता उर्फ बाबा डान (पुत्र- स्वर्ग दीपचंद)


7. शेखर सिंह (पुत्र- गुलाब सिंह)


8. अजय सिंह (पुत्र- कृष्ण पाल सिंह)



पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी आरोपियों ने साजिश के तहत युवक की हत्या करना स्वीकार किया है। हत्या की मुख्य वजह प्रेम प्रसंग में पनपी आपसी रंजिश बताई जा रही है।

इलाके में दहशत का माहौल:
घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों के मुताबिक, मृतक युवक और आरोपी पहले अच्छे दोस्त थे, लेकिन प्रेम प्रसंग के विवाद ने दोस्ती को दुश्मनी में बदल दिया और आखिरकार जानलेवा साजिश रची गई।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

0
0 views