
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत युवा टीम ने रंगोली के माध्यम से दिया जल संरक्षण का संदेश
दैनिक अवनि एक्सप्रेस
संभागीय ब्यूरो चीफ शहडोल
जियाउद्दीन अंसारी
*उमरिया* जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीईओ अभय सिंह के निर्देशन पाली एसडीएम अंबिकेश प्रताप सिंह के मार्गदर्शन पर जिले की सक्रिय युवाओं की टोली युवा टीम उमरिया के द्वारा हरिहर बाबा दरबार परिसर में जल संरक्षण रंगोली के माध्यम से जल है तो कल का संदेश दिया।इस रंगोली में, युवाओं ने जल संरक्षण के महत्व को विभिन्न तरीकों से दर्शाया, जैसे कि वर्षा जल संचयन, जल का बुद्धिमानी से उपयोग, और जल के महत्व को रेखांकित किया।रंगोली में, जल की कमी के कारण होने वाले खतरों को भी दिखाया गया, जिससे लोगों को इस समस्या के बारे में पता चला।
पाली एसडीएम अंबिकेश प्रताप सिंह ने कहा कि यह गतिविधि युवाओं के लिए जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और दूसरों को प्रेरित करने का एक अनोखा तरीका था। यह दिखाती है कि युवा कैसे अपनी रचनात्मकता का उपयोग करके सामाजिक रूप से महत्वपूर्ण संदेशों को व्यक्त कर सकते हैं।इस पहल से लोगों को जल संरक्षण के बारे में अधिक जानकारी मिली और वे जल की बर्बादी को रोकने के लिए प्रेरित हुए।
पर्यावरण मित्र हिमांशु तिवारी ने उपस्थित लोगों को जागरुक करते हुए कहा कि जल ही जीवन है। बिना जल के सबकुछ अधूरा है। इसलिए इसे बर्बाद न करें। जिनका हो सकें इसे संरक्षित करें। ताकि यह हमारे काम आए।समाज के प्रत्येक व्यक्ति का जल एवं पर्यावरण बचाने का दायित्व है।सभी अपने-अपने दायित्व को समझे और समाज में सार्थकता के साथ कार्य करें। इस दौरान पर्यावरण मित्र हिमांशु तिवारी, पर्यावरण मित्र खुशी सेन, शिखा बर्मन, मुस्कान महोबिया, नेहा सिंह, रागिनी बर्मन, लक्ष्मी महोबिया, पलक सिंह व सभी उपस्थित रहे।