logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

महाराष्ट्र में सभी को बोलनी चाहिए मराठी....कक्षा पांच तक हिंदी अनिवार्य करने के बाद फडणवीस का बड़ा बयान

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज ठाकरे की अगुवाई वाली मनसे के मराठी आंदोलन के बीच एक दिन पहले सभी स्कूलों में हिंदी को तीसरी भाषा के तौर पर अनिवार्य किया था। अब देवेंद्र फडणवीस ने इस फैसले के बाद मराठी भाषा को लेकर बड़ा बयान दिया है।
मुंबई: महाराष्ट्र में मराठी और इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों के लिए कक्षा 1 से 5 तक हिंदी को तीसरी भाषा के तौर पर अनिवार्य करने के बाद उठ रहे सवालों पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की प्रतिक्रिया सामने आई है। हिंदी को कक्षा पांच तक अनिवार्य करने के फैसले को राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करने के तौर पर देखा जा रहा है। गुरुवार को सीएम देवेंद्र फडणवीस ने इस बार पर जोर दिया कि महाराष्ट्र में हर व्यक्ति को मराठी के साथ-साथ हिंदी और अन्य भाषाएं भी आनी चाहिए ताकि देश के भीतर संपर्क स्थापित हो सके। फडणवीस ने कहा कि यह आग्रह किया जाता है कि महाराष्ट्र के प्रत्येक व्यक्ति को देश के भीतर संपर्क स्थापित करने के लिए हिंदी और अन्य भाषाओं के साथ मराठी भी सीखनी चाहिए।

149
14082 views

Comment