logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

क्या सुनियोजित तरीके से हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल के संगठन को खत्म किया जा रहा है ? जिम्मेवार कौन ? रवि रतन शर्मा


माननीय मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश जी,
माननीय प्रभारी हिमाचल प्रदेश जी,
माननीय कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जी,
उप मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश जी,
इस खुले पत्र के माध्यम से आपका ध्यान आकर्षित करना चाहता हूँ, मैं कांग्रेस सेवादल का एक प्रशिक्षित स्वयं सेवी हूँ। सेवादल संगठन को लेकर कुछ यक्ष प्रश्न जो हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल को लेकर पिछले दो वर्षों से से बार बार सामने आ रहे है। हालाँकि आज तक प्रदेश संगठन प्रमुख ने आज तक इनका कोई उत्तर देना वाजिब नहीं समझा।
आखिर क्यों पिछले एक दशक से कांग्रेस सेवादल संगठन का मुखिया एक ही आदमी बन के बैठा है। जबकि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी, युथ कांग्रेस महिला कांग्रेस NSUI का संगठन २-३ बार बदला गया, जिला व् ब्लॉक स्तर पर पिछले 15 - 20 वर्षों से कुछ चुनिंदा लोग ही अध्यक्ष या उपाध्यक्ष बन के बैठे हैं।
कांग्रेस सेवादल हिमाचल प्रदेश के एनटीसी प्रशिक्षित सेवादल साथी घर बैठे हैं। निजी द्वेष के चलते संगठन के मुखिया द्वारा निरंतर NTC प्रशिक्षित सैकड़ों लोगों को जो की संगठन के लिए सेवाएं देते हैं, हाशिये पर धकेला गया है।
100 वर्ष पूरा कर चुके कांग्रेस सेवादल संगठन का हाल यह है किसी भी प्रदेश स्तर के कार्यक्रम में मुश्किल से 100 - 200 लोग नहीं जुट पाते । जबकि संगठन में निरंतर वदलाव किये गए ।
कांग्रेस सेवादल संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक का एजेंडा केवल प्रदेश संगठक को सरकार में कैबिनेट रैंक दिलवाना रह गया, इसका विरोध करने वालों को सुनियोजित तरीके से पद से हटा दिया गया।
सेवादल में महिला व् यंग ब्रिगेड संगठन है। जिनका लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा लोगों को कांग्रेस से जोड़ना है परन्तु इनको बढ़ाने के लिए कोई भी कार्यक्रम नहीं चलाये गए । नियुक्तियां केवल कागजों तक ही सिमित हैं
केवल 10 - 15 लोगों ने पूरे संगठन पर कब्ज़ा कर रखा है।
सेवादल के दो पूर्व अध्यक्षों ने हिमाचल कांग्रेस सरकार को गिराने की कोशिश की, पूरे प्रदेश संगठन की कोई प्रतिक्रिया या विरोध नहीं दिखा।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुखु के नेतृत्व वाली हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा पिछले सवा दो वर्षों में अभूतपूर्व जनकल्याणकारी योजनाएं लायी गयी। परन्तु हिमाचल सेवादल संगठन कहीं भी सरकार के काम को प्रचार प्रसार करता नहीं दिखा।
हिमाचल प्रदेश में आयी सदी की सबसे बड़ी आपदा में कांग्रेस सेवादल कांग्रेस संगठन जमीनी स्तर पर नहीं दिखा ।
बीजेपी, RSS आम आदमी पार्टी से आये हुए लोगों को सेवादल के संविधान को दरकिनार करते हुए प्रमुख पदों पर नियुक्तियां दे जाती हैं
संगठन में काम करने का इनाम संगठन से बाहर का रास्ता, ताकि कोई सवाल ही न पूछे, सवाल पूछने पर कानूनी कार्यवाही का डर दिखाना कितना तर्क संगत है। संगठन निर्माण विचारधारा के साथ नए लोगों को जोड़ने की प्रक्रिया है । परन्तु राजनैतिक लाभ के चलते संगठन कहीं नहीं दिखाई देता है।
जय हिन्द जय हिमाचल वन्देमातरम

159
2302 views

Comment