logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ब्राह्मणों पर बयान देकर बूरे फंसे अनुराग कश्यप ।

केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने फिल्म फुले को लेकर चल रहे विवाद के बीच इंस्टाग्राम पर ब्राह्मण समुदाय के बारे में अनुराग कश्यप की विवादास्पद टिप्पणी पर उन पर निशाना साधा है। कोयला और खान राज्य मंत्री ने शुक्रवार को एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "यह नीच व्यक्ति अनुराग कश्यप सोचता है कि वह पूरे ब्राह्मण समुदाय पर गंदी बातें कहकर बच जाएगा? अगर उसने तुरंत सार्वजनिक माफी नहीं मांगी, तो मैं कसम खाता हूं कि उसे कहीं शांति नहीं मिलेगी। इस गंदे मुंह वाले के नफरत भरे बोल अब और बर्दाश्त नहीं। हम चुप नहीं रहेंगे!" बता दें कि बीते दिनों अनुराग कश्यप ने सोशल मीडिया पर ब्राह्मणों को लेकर एक विवादित कमेंट किया था।

#SatishChandraDubey #AnuragKashyap

180
832 views
1 shares

Comment