logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

लोक भारती तथा बंगो लोक भारती संगठन के प्रदेश पदाधिकारियों ने म.प्र.के उपमुख्यमंत्री जगदीश देबड़ा से की मुलाकात!

बांग्ला भाषा मे प्राथमिक शिक्षा तथा प्राकृतिक कृषि के मुद्दों पर हुई चर्चा!

भोपाल-लोक भारती एवं बंगो लोक भारती के प्रदेश इकाई के पदाधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा से भेट कर महत्वपूर्ण विषयों की चर्चा की जिसमे प्रमुखरूप से संगठन द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न लोक मंगल के कार्यक्रमो एवं जनजागरण के क्षेत्र में प्रकृति -संस्कृति संरक्षण के सकाराकमत कार्यो की चर्चा हुई। राष्ट्रवादी विचारधारा के बंग्ला भाषी समाज का संगठन बंगो लोक भारती द्वारा उपमुख्यमंत्री से चर्चा के माध्यम से आग्रह किया गया की मप्र में बंगला भाषी विस्थापित ग्रामों के प्राथमिक शालाओं में एक विषय बंगला भाषा पढाने की व्यवस्था की जाये चुकि पूर्व में मप्र शासन द्वारा बंगला भाषी विस्थापित ग्रामों में बंगला भाषा पढाने की व्यवस्था थी परन्तु शासन की अनदेखी और उदासीनता के कारण वह व्यवस्था बंद हो गई है जिसे पुनः शुरू करने की अत्यंत आवश्यकता है।एक और महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा हुई कि जो भी किसान प्राकृतिक कृषि को अपनाना चाहते है उन्हें प्रात्साहित करते हुए जितना सब्सिडी सरकार रासायनिक खाद के कृषकों को दे रही है उतना ही सब्सिडी उन किसानों को उपलब्ध कराई जाए उक्त दोनों विषयो गम्भीरता से लेते हुए उपमुख्यमंत्री द्वारा सकाराकमत आश्वासन दिया गया की उक्त विषय को मुख्यमंत्री तथा उचित फोरम में चर्चा करके इसका समाधान निकालने हेतु सम्पूर्ण प्रयास अवश्य करेंगे। चर्चा यह भी हुई कि आगामी 26-27 अप्रैल को सतना तथा पन्ना जिले में बंगो लोक भारती की प्रशिक्षण कार्यशाला तथा सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इस मुलाकात में प्रमुख रुप से लोक भारती के राष्ट्रीय उपाध्याक्ष अशोक त्रिपाठी,रिटायर्ड आई एस अधिकारी राजेश प्रसाद मिश्रा,पूर्व जनसघ के समय संगठन मंत्री रहे मोदीजी,वरिष्ठ पत्रकार एम पी व्यास,बंगो लोक भारती प्रदेश संरक्षक संजीत सरकार प्रदेश संयोजक बगो लोक भारती संजीव रॉय, सी ए नितिन जैन,सह प्रदेश संयोजक बंगो लोक भारती स्वपन दास, वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार द्विवेदी ,प्रशांत व्यास सहित प्रमुख कार्यकता उपस्थित रहे।





119
6062 views

Comment