logo

गीत - साकार लक्ष्मी का अवतार आप सीता


साकार लक्ष्मी का अवतार आप सीता |
धर्म की ध्वजा और पतवार आप सीता |||

मिथिला की मैथिली तुम और राम की सिया हो |
तुम चक्रधर की कमला और कृष्ण की प्रिया हो ||
जगदीश्वरी जगत की हो आप माँ पुनीता |
धर्म की ध्वजा और पतवार आप सीता ||

तुम आदि शक्ति जग की जननी हो अम्बिका हो |
तुम शारदा शिवा हो जगदम्बा कालिका हो ||
भक्तों की आप तारक तारा सुखद सुनीता |
साकार लक्ष्मी का अवतार आप सीता ||

सन्तान माँ धरा की और लाडली जनक की |
तुम हो प्रतीक - प्रतिमा आदर्श के खनक की ||
तुझसे ही पाप हारा और धर्म युद्ध जीता |
धर्म की ध्वजा और पतवार आप सीता ||

साकार लक्ष्मी का अवतार आप सीता |
धर्म की ध्वजा और पतवार आप सीता ||

रचनाकार - अभय दीपराज
दूरभाष - 9893101237

0
1082 views