logo

डीजीपी महोदय के निर्देशन पर प्रदेश भर में पुलिस अधिकारियों द्वारा किया गया थानों का निरीक्षण*

*👉डीजीपी महोदय के निर्देशन पर प्रदेश भर में पुलिस अधिकारियों द्वारा किया गया थानों का निरीक्षण*
*👉रतलाम में भी डीआईजी, एसपी सहित राजपत्रित अधिकारियों द्वारा थानों का किया औचक निरीक्षण*

पुलिस महानिदेशक महोदय के निर्देशन पर विगत रात्रि में प्रदेश भर में आईजीपी, डीआइजी, एसपी, एडिशनल एसपी, एसडीओपी/सीएसपी द्वारा पुलिस थानों का औचक निरीक्षण किया गया।
इसी तारतम्य में पुलिस उप महानिरीक्षक रतलाम रेंज श्री मनोज कुमार सिंह द्वारा विगत रात्रि सैलाना थाने का निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार द्वारा थाना नामली, थाना जावरा शहर एवं औद्योगिक क्षेत्र जावरा का औचक निरीक्षण किया गया। अधिकारियों द्वारा थाने की व्यवस्थाओं, थाना स्टाफ की उपस्थिति, रोजनामचा, लंबित शिकायतें, हवालात, सीसीटीवी, का निरीक्षण किया गया।
थाना क्षेत्र की कानून व्यवस्था एवं आम जन में पुलिस के प्रति विश्वास एवं अपराधियों में पुलिस का भय पैदा करने तथा थाने पर आने वाले फरियादियों की शिकायतों का त्वरित समाधान करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।
जिले के समस्त एसडीओपी/सीएसपी द्वारा भी संबंधित अनुभाग के थानों का निरीक्षण किया गया।

109
5031 views