logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कासिमाबाद तहसील दिवस पर उपजिलाधिकारी कासिमाबाद व क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद ने बेरुकहीं गांव में सार्वजनिक सरकारी मार्ग के ऊपर अतिक्रमण कर दुर्घटना को बुलावा दे रहे अवैध शटरिंग व पिलर को हटाने का दिया आदेश

कासिमाबाद क्षेत्र के बेरुकहीं गांव में ग्रामीणों एवं जन प्रतिनिधियों द्वारा बार-बार शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं किए जाने की बात को तहसील दिवस पर संज्ञान में लेकर क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद व उपजिलाधिकारी कासिमाबाद ने दोषियों को अवैध रूप से लगाए गए शटरिंग व निर्माणाधीन पिलर को हटाने के लिए कल दिनांक 20 अप्रैल 2025 दिन 12:00 बजे तक का समय दिया है। साथ ही अतिक्रमणकारियों के परिवार से मौजूद एक व्यक्ति शशिकांत कुशवाहा पुत्र रामबाढ़ू कुशवाहा की मौजूदगी में उन्हें सख्त हिदायत दी गई कि अगर वह कल 12:00 बजे तक शटरिंग व क्षैतिज पिलर को नहीं हटाता है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही ग्रामीणों द्वारा अधिकारियों को यह भी बताया गया कि इसी सड़क पर यह व्यक्ति मोहल्ले के पानी के निकास हेतु सरकारी नाली का निर्माण नहीं होने दे रहा है तथा न्यायालय को धोखे में डालकर स्थगन आदेश लिया हुआ है। इसके आलावा सरकार की "हर घर जल योजना" (जल जीवन मिशन) के अंतर्गत जल निगम के पाइप को भी नहीं जाने दे रहा है जिससे मोहल्ले में पानी का कनेक्शन भी नहीं हो पाया है जबकि पूरे गांव में लगभग सबके घरों में कनेक्शन हो चुका है। ग्रामीणों ने बताया कि कितनी निंदनीय बात है की इस सड़क से सरकारी योजनाओं को पूरा होने में अवरोध उत्पन्न कर रहा है और खुद इसी सड़क के ऊपर सड़क को आच्छादित करते हुए अवैध रूप से क्षैतिज पिलर का निर्माण कर रहा है। यह बात सुनते ही मौजूद अधिकारी आश्चर्य रह गए और उसके इस कार्य हेतु नाराजगी व्यक्ति की। ग्रामीणों ने बताया की सेना से सेवानिवृत इन व्यक्तियों द्वारा अपने निजी लाभ के लिए स्थानीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गुमराह एवं धोखे में डालकर गांव के विकास में बाधा डाला जाता रहा है। उक्त के बाबत इनके गलत कारनामों को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाया जा रहा है। जिससे अवरोध डाल रहे इन दबंग व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर गांव के विकास में लाई गई योजनाओं को शांतिपूर्वक लागू किया जा सके।

140
23237 views

Comment