logo

कलम के सिपाही ललित अग्रवाल का हार्ट अटैक पर सफल ऑपरेशन होने पर हिन्दू महासभा ने सर्जन का आभार जताया - बी एन तिवारी

कलम के सिपाही ललित अग्रवाल का हार्ट अटैक पर सफल ऑपरेशन होने पर हिन्दू महासभा ने सर्जन का आभार जताया - बी एन तिवारी
अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री कलम के सिपाही ललित अग्रवाल को अकस्मात हार्ट अटैक पड़ने पर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वरिष्ठ हार्ट सर्जन द्वारा उनका सफल ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद सर्जन ने एक दिन अपनी निगरानी में रखने के बाद आज हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया। यह जानकारी हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने दी।
बी एन तिवारी ने बताया कि हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने ललित अग्रवाल को हार्ट अटैक पड़ने पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने ईश्वर से ललित अग्रवाल के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की मंगलकामना करते हुए उनका सफल ऑपरेशन करने वाले सर्जन का आभार प्रकट किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि ललित अग्रवाल ने पत्रकारिता को राष्ट्र रक्षा, धर्म रक्षा और गौरक्षा का अस्त्र बनाकर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। हम सभी उनके शीघ्र स्वस्थ होकर पत्रकारिता और हिन्दू महासभा के मंच पर पुनः वापस लौटने के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं।
राष्ट्रीय प्रवक्ता मदन लाल गुप्ता ने ललित अग्रवाल को कलम के साथ हिंदुत्व का सिपाही बताते हुए कहा कि हिन्दू महासभा परिवार उनके कष्ट से व्यथित है और ईश्वर से कष्टमुक्त, निरोगी और प्रसन्नचित बनाने की प्रार्थना करती है। राष्ट्रीय मंत्री चंद्रभान शर्मा ने कहा कि ललित अग्रवाल अकेले नहीं हैं। हम सब उनके साथ हैं और उनकी ताकत बनकर उनके सुख दुख में सहभागी है। ईश्वर उन्हें जल्दी स्वस्थ करेगा और उनका हंसता खिलखिलाता चेहरा हम सब के बीच सामाजिक आंदोलनों में सक्रिय होगा।
हिन्दू पत्रकार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर राकेश वशिष्ठ ने ललित के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से मंगलकामना करते हुए उनके दीर्घायु होने की प्रार्थना की। हिन्दू महासभा राजस्थान प्रदेश के अध्यक्ष स्वामी फतेहगिरी जी महाराज ने अपने आश्रम रामगढ़ धाम में ललित अग्रवाल के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए यज्ञ हवन किया और ईश्वर से उन पर अपनी कृपा और आशीर्वाद हमेशा बनाए रखने की अरदास लगाई।
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रोफेसर यशपाल सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेश सिंह,राष्ट्रीय संगठन मंत्री पवन शर्मा , राष्ट्रीय प्रचार मंत्री सत्येंद्र झा, राष्ट्रीय प्रचार मंत्री उपेन्द्र पाल सिंह, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी दुष्यंत पचौरी, राष्ट्रीय प्रवक्ता धनंजय पांडेय, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मनोज शर्मा, उपाध्यक्ष अनिल सक्सेना, मध्य प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद शर्मा,हिन्दू युवक सभा के राष्ट्रीय संयोजक विजय नंदन पांडे, राजस्थान के अध्यक्ष प्रथम सिंघल, स्वामी ओमकार गिरी जी महाराज, हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष सूरज भारद्वाज, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र सिंह राजू पार्चा सहित देश भर से कार्यकर्ता और पदाधिकारी ललित अग्रवाल के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने बताया कि ललित अग्रवाल ने आज हॉस्पिटल से घर वापस आने के बाद स्वयं राष्ट्रीय मंत्री चंद्रभान शर्मा की वाट्सअप पर संदेश भेजकर घर वापस आने और स्वस्थ महसूस करने की जानकारी दी। ललित अग्रवाल ने संदेश में हिन्दू महासभा पदाधिकारियों की प्रार्थनाओं के लिए आभार प्रकट किया।

3
1021 views