महराजगंज के उप कृषि निदेशक विनोद कुमार का कोरोना संक्रमण के कारण देहावसान
महराजगंज। उप कृषि निदेशक विनोद कुमार रविवार को कोरोना पॉजिटिव हुए थे। वह शुगर, ब्लड प्रेशर सहित अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे। उनकी तबीयत अचानक सोमवार को खराब हो गई। तत्काल उन्हें गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, देर रात अस्पताल में ही उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
उप कृषि निदेशक विनोद कुमार (47) मूलरूप से लखीमपुर खीरी के निवासी थे। वह वर्ष 2019 में जिले में उप कृषि निदेशक पद पर कार्यरत थे। वह काफी सरल एवं मृदुभाषी स्वभाव के थे।