logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

45 लीटर शराब के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार

औरंगाबाद न्यूज : पुलिस ने सोन दियारा में की छापेमारी दाउदनगर. पुलिस ने सोन दियारा क्षेत्र में छापेमारी के दौरान 45 लीटर देसी महुआ शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार धंधेबाजों में दाउदनगर थाना क्षेत्र के अंछा निवासी संजय रवानी उर्फ रंजय और अरवल जिले के परासी थाना क्षेत्र के कामता मठिया निवासी विकास कुमार शामिल हैं. यह कार्रवाई एएसआइ सह एएलटीएफ प्रभारी गोपाल प्रसाद सिंह के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की है. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस जब अंछा के सोन दियारा क्षेत्र में झाड़ी के पास पहुंची, तो दो व्यक्ति पुलिस बल को देखकर भागने लगे, जिन्हें पकड़ लिया गया. झाड़ी की तलाशी लेने पर 45 लीटर देसी महुआ शराब जब्त हुई. इसके अलावा गैस सिलेंडर, रेगुलेटर, चूल्हा, पाइप व तसला बरामद किया गया. पुलिस ने जब्त देसी महुआ शराब और शराब बनाने के उपकरण को जब्त कर थाना लाया. दोनों धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया गया. इस संबंध में एएसआइ गोपाल प्रसाद सिंह ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

167
7005 views

Comment