logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ ने गरीबो में किया मास्क वितरण।

श्योपुर। प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ जिला इकाई श्योपुर ने तीव्र गति से निरन्तर बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को रोके जाने के उद्देश्य से दिहाड़ी मजदूरी करने वाले गरीबो को मास्क वितरण किये।

पंडित दीनदयाल एकीकृत बस स्टैण्ड श्योपुर पर मध्यप्रदेश के साथ राजस्थान व अन्य राज्यो से बस सेवा द्वारा श्योपुर जिले में प्रवेश करने वाले गरीब मजदूरों एवं यात्रियों को प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ जिला इकाई के जिला अध्यक्ष डॉ भारत भूषण के मार्गदर्शन में जिले में प्रवेश करने पर यात्रियों को मास्क का वितरण किया गया।

मास्क वितरण कर गरीब दिहाड़ी मजदूर एवं यात्रियों को कोरोना गाइड लाइन का पालन किये जाने की समझाइश भी दी गई। इस अवसर पर प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ जिला इकाई के संभागीय उपाध्यक्ष विनोद पाठक, पत्रकार दीपक त्रिपाठी, पत्रकार दिनेश शर्मा, पत्रकार शिवम गोयल,पत्रकार रवीना शर्मा आदि उपस्थित रहे।

282
14993 views
1 shares

Comment