
पंख प्रकाशन द्वारा प्रकाशित पुस्तक "अंतगर्त के द्वार पर" का हुआ लोकापर्ण
मेरठ - मेरठ नगर के प्रतिष्ठित प्यारे लाल शर्मा स्मारक प्रांगण में एक गरिमामयी साहित्यिक आयोजन में, शहर के प्रसिद्ध कवि स्वर्गीय जय प्रकाश शर्मा 'जे. पी.' द्वारा रचित काव्य-संग्रह 'अंतर्गत के द्वार पर' का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर नगर के प्रबुद्ध साहित्यकार, लेखक और काव्य प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। स्व. जय प्रकाश शर्मा 'जे. पी.' अपनी सरल भाषा, भावपूर्ण रचनाओं और सामाजिक सरोकारों से जुड़े सृजन के लिए हमेशा याद किए जाते रहेंगे। उनकी कविताएँ मानवीय संवेदनाओं और जीवन के सूक्ष्म भावों को बड़े ही सधे हुए शब्दों में प्रस्तुत करती हैं।
इस पुस्तक का संपादन उनके सुपुत्र संगीत शर्मा द्वारा किया गया है, जिन्होंने अपने पिता की साहित्यिक धरोहर को सहेजने और उसे पाठकों तक पहुँचाने का सराहनीय कार्य किया है। यह न केवल एक बेटे का अपने पिता के प्रति सम्मान है, बल्कि साहित्य जगत के लिए भी एक अनमोल उपहार है। पंख प्रकाशन द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक के लोकार्पण में न केवल स्व. जे. पी. की स्मृतियों को जीवित किया, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी उनके काव्य-संसार को सुलभ बना दिया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने जय प्रकाश शर्मा 'जे. पी.' के रचनात्मक योगदान और उनके सरल, सजीव व्यक्तित्व को याद करते हुए कहा कि उनका साहित्य समाज को दिशा देने वाला और संवेदनशीलता को जगाने वाला है।"