logo

सम्राट अशोक क्लब द्वारा मौर्य साम्राज्य के संस्थापक चक्रवर्ती सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य जयंती समारोह सम्पन्न

हरदोई
भरावन क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नरोईया में अखंड भारत के प्रथम निर्माता, भारत के प्रथम चक्रवर्ती सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य जी की जयंती के पावन अवसर पर सम्राट अशोक क्लब भारत शाखा इकाई नरोइया द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय रंजीत मौर्य जी एवं विशिष्ट अतिथि माननीय कमलेश मौर्य जी (मंडल प्रभारी, सम्राट अशोक क्लब भारत, लखनऊ) रहे।
मंच संचालन डॉ. छत्रपाल मौर्य जी, जिला महासचिव सम्राट अशोक क्लब भारत शाखा हरदोई ने किया।

मुख्य वक्ता माननीय रघुनाथ प्रसाद मौर्य जी, राष्ट्रीय पर्यवेक्षक सम्राट अशोक क्लब भारत व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शाखा उत्तर प्रदेश ने सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य के जीवन, उनकी शासन व्यवस्था, उनकी युद्धनीति और अखंड भारत की स्थापना में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।

वक्ताओं ने बताया कि किस प्रकार चाणक्य जैसे महामहिम विद्वान की प्रेरणा से चंद्रगुप्त मौर्य ने मगध साम्राज्य को जीता, विदेशी आक्रांताओं को परास्त किया, और मौर्य साम्राज्य की नींव रख अखंड भारत का निर्माण किया। उनकी लोककल्याणकारी नीतियां, सशक्त प्रशासनिक व्यवस्था और सैन्य शक्ति के विषय में भी विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता लालजीत मौर्य जी ने की।
इस अवसर पर राधेश्याम मौर्य, इंदल मौर्य, अशोक मौर्य, विमल मौर्य, विनोद मौर्य, राजकिशोर मौर्य, अमिता मौर्य, लक्ष्मीकांत वर्मा, बैजनाथ मौर्य सहित अनेक सम्मानित जन उपस्थित रहे।

सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य के प्रेरक जीवन और उनके अद्वितीय योगदान को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

रिपोर्ट :- शाक्य आशीष सिंह मौर्य सीनियर न्यूज़ रिपोर्टर मानवाधिकार मीडिया

23
787 views