logo

अनुभवी स्वास्थ्य मित्र संगठन की मासिक बैठक में ब्लॉक टोहाना के पदाधिकारियों का चुनाव किया गुरदीप सिंह ढिल्लों रत्ताथेह को तीसरी बार टोहाना ब्लॉक का अध्यक्ष बनाया बैठक में टोहाना सिटी थाना प्रमुख विशेष रूप से उपस्थित रहे

टोहाना, 24 अप्रैल (मंजीत सिंह): "अनुभवी स्वास्थ्य मित्र संगठन प्रशासन द्वारा चलाए गए नशा विरोधी अभियान के साथ पूरी तरह खड़ा है। कोई भी नशा बेचने वाला अनुभवी स्वास्थ्य मित्र संगठन का सदस्य नहीं हो सकता। नशे का कारोबार करने वाले के साथ संगठन ना आज है, ना कल है और ना ही कभी आगे खड़ेगा।" ये विचार अनुभवी स्वास्थ्य मित्र संगठन हरियाणा जिला फतेहाबाद अध्यक्ष अजायब सिंह फतेहपुरी ने संगठन की मासिक बैठक के दौरान श्री गुरु रविदास धर्मशाला, रतिया रोड, टोहाना में संगठन के विभिन्न गांवों से पहुंचे कई सैकड़ों स्वास्थ्य मित्रों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। संगठन के जिला अध्यक्ष अजायब सिंह फतेहपुरी ने इस मीटिंग दौरान कहा कि संगठन नशा मुक्ति अभियान में पुलिस प्रशासन का सहयोगी है। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने संगठन द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए गए सामाजिक कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। स्टेज सचिव की भूमिका रघुबीर जांगड़ा ने बखूबी निभाई । इस समय मीटिंग को टोहाना शहरी अध्यक्ष बलवान सैनी, ब्लॉक प्रभारी जगमोहन अरोड़ा, ब्लॉक टोहाना उपाध्यक्ष सुल्तान भोडिया खेड़ा, ब्लॉक रतिया अध्यक्ष भरत सिंह मंघेड़ा ने संबोधित किया। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित टोहाना थाना सिटी के प्रमुख श्री प्रहलाद सिंह ने नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के बारे में बताया तथा प्रशासन को सहयोग देने की मांग की। उन्होंने कहा कि टोहाना क्षेत्र पंजाब की सीमा से सटा हुआ है, इसलिए यहां के प्रत्येक निवासी को नशे की महामारी के प्रति जागरूक होना होगा तथा प्रशासन को बिना किसी हिचकिचाहट के हर संभव सहयोग प्रदान करने के लिए आगे आना चाहिए। इस समय उनके साथ श्री राजबीर सियोकंद एसऐ, एडीजीपी, श्री सूरज भान एस.ए., गुलजार सिंह ढींडसा भी विशेष रूप से पहुंचे, जिनका संगठन के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया तथा सम्मान चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस समय संगठन की जिला कोर कमेटी ने अनुभवी स्वास्थ्य मित्र संगठन ब्लॉक टोहाना की नई कार्यकारिणी का गठन किया, जिसमें गुरदीप सिंह ढिल्लों रत्ताथेह को तीसरी बार अध्यक्ष, सुल्तान सिंह भोडिया खेड़ा को तीसरी बार उपाध्यक्ष, रमनदीप सिंह ढेर को महासचिव, संजीव भाटिया लालोदा, सुरिंदर अकांवाली, जगसीर अमानी, रघुबीर धारसूल, सतनाम शकरपुरा, जगसीर दमकौरा, सुखविंदर तलवाड़ी, राजपाल राजू बलियाला, सुंदर पिरथला और सुरिंदर इंदाछोई को कमेटी सदस्य चुना गया। इस समय नवनियुक्त ब्लॉक टोहाना अध्यक्ष गुरदीप सिंह ढिल्लों रत्ताथेह ने मुख्य अतिथियों व बड़ी संख्या में पहुंचे संगठन के सदस्यों का स्वागत किया। वहीं, थाना शहर टोहाना प्रमुख प्रलाद सिंह की मौजूदगी में अनुभवी स्वास्थ्य मित्र संगठन हरियाणा के सदस्यों को नशे के खिलाफ लामबंद होने की शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर अनुभवी स्वास्थ्य मित्र संगठन हरियाणा जिला कमेटी के सदस्य दिलबाग सिंह दीवाना, महावीर धारसूल, संदीप खान, रघुबीर जांगड़ा, मंजीत सिंह टोहाना, टोहाना शहरी अध्यक्ष बलवान सैनी, ब्लॉक भूना अध्यक्ष राम सिंह बुवान, ब्लॉक जाखल अध्यक्ष विनोद कुमार मियोंद, ब्लॉक रतिया अध्यक्ष भरत सिंह मंघेड़ा, ब्लॉक नरवाना अध्यक्ष बलजीत सिंह कतीरा के अलावा संगठन के अन्य पदाधिकारी और संगठन के सैकड़ों साथी मौजूद रहे। इस समय अनुभवी स्वास्थ्य मित्र संगठन के जिला अध्यक्ष अजायब सिंह फतेहपुरी ने आए हुए अतिथियों व बड़ी संख्या में पहुंचे संगठन के सदस्यों का धन्यवाद किया।

41
2364 views