
PahalgamAttack के बाद सख्ती: मायके आई शहनाज़ पर आफत! 48 घंटे में जाना होगा वापस पाकिस्तान!
बरेली न्यूज़ –: कराची से बरेली अपनी बीमार मां से मिलने आई शहनाज़ बेगम अब खुद ‘बीमार हालात’ की शिकार हो गई हैं! वजह? पासपोर्ट चोरी और सरकार का नया आदेश – "पाकिस्तानियों को 48 घंटे में अलविदा कहना होगा इंडिया से!"
क्या है मामला?
शहनाज़ विशेष उद्देश्य वीजा (SPES) पर बरेली आई थीं। ट्रेन में आई थीं पंजाब मेल से, लेकिन बरेली पहुंचने से पहले रामपुर के पास नींद क्या आई – उनका पर्स भी साथ में उड़ गया! उसमें था पासपोर्ट, वीजा, पाकिस्तानी ID और एक सिम – सबकुछ गायब!
FIR हुई, पर किस्मत फिसली!
जीआरपी में FIR दर्ज हुई, केस रामपुर ट्रांसफर हुआ, लेकिन उसी दौरान पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने सब बदल दिया। केंद्र सरकार ने सीधे आदेश निकाला – "पाकिस्तानी नागरिक 48 घंटे में देश छोड़ें।"
अब बरेली में उथल-पुथल
शहर में 34 पाकिस्तानी नागरिक रह रहे हैं, जिनमें 33 के पास लॉन्ग टर्म वीजा है – मतलब फिलहाल सेफ! लेकिन शहनाज़ का SPES वीजा अब बन गया है परेशानी का टिकट।
सरकार का फरमान साफ – “शहनाज़ जी, अब वापसी की तैयारी कीजिए!”
पर्स गया, अब पासपोर्ट भी नहीं... और टिकट?
सूत्रों की मानें तो शहनाज़ ने तो इंडिया मस्ती-मस्ती में आई थीं, लेकिन अब 48 घंटे की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।
GRP, LIU और पुलिस सब एक्टिव – और शहनाज़ का दिल डरा हुआ।
क्या शहनाज़ वक्त पर भारत छोड़ पाएंगी या फिर ये मामला और तूल पकड़ेगा?
पासपोर्ट ढूंढेगा कौन? और अगर नहीं मिला, तो क्या सीधे डिपोर्ट?