logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*बैंक में डकैती की योजना बनाते पांच आरोपी गिरफ्तार।* *बेगूं में एसबीआई बैक के गार्ड को बन्धक बनाकर बैक डकैती की योजना ब

*बैंक में डकैती की योजना बनाते पांच आरोपी गिरफ्तार।*
*बेगूं में एसबीआई बैक के गार्ड को बन्धक बनाकर बैक डकैती की योजना बनाते पकड़ाए।*
*चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, अजमेर जिले सहित एमपी के कई थानों में डेढ़ दर्जन से अधिक वारदातों में लिप्त।*
*चोरी की दो मोटरसाईकिल , दो तलवारे ,एक छुर्री , एक रस्सी , लाल मिर्च पाउण्डर व एक नकब (टॉमी ) जब्त।*

चित्तौड़गढ़, 24 अप्रैल। कस्बा बेगू मे स्थित एसबीआई बैक के गार्ड को बन्धक बनाकर बैक डकैती की योजना बनाते चोरी, नकबजनी, लूट व डकैती करने वाली अन्तर्राज्यीय गैग के 5 आरोपियों को बेगूं थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गैग द्वारा जिला चित्तौड़गढ के थाना बेगू, पारसोली, भैसरोडगढ, जिला भीलवाडा के थाना माण्डलगढ, बिजौलिया, बिगोद, रायपुर, शाहपुरा, जिला अजमेर के थाना बिजयनगर व म.प्र. के जिला नीमच के थाना रतनगढ व सिगोंली मे अलग-अलग स्थानों से की गई चोरी, नकबजनी, लूट व डकैती की डेढ दर्जन से अधिक वारदातो का खुलासा हुआ है। गिरफ्तार आरोपीयों से वारदात मे प्रयुक्त चोरी की दो मोटरसाईकिल , दो तलवारे ,एक छुर्री , एक रस्सी ,लाल मिर्च पाउण्डर व एक नकब (टॉमी ) जब्त की गई हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर जोशी ने बताया कि जिले मे सम्पत्ति सम्बधी अपराधो पर अंकुश लगाने, अपराधो का खुलासा करने व संगठित अपराधियों को चिन्हित कर उनके विरूद्व विधिक कार्यवाही करने हेतु जिले के समस्त थानाधिकारीयो को निर्देश दिये गये। बुधवार रात्रि को थानाधिकारी शिवलाल मीणा को सूचना मिली कि कस्बा बेगू मे स्थित एसबीआई बैंक मे डकैती डालने के प्रयोजन से 5-6 व्यक्ति समूह मे ईकठ्ठे होकर योजना बना रहे है एवं बैक मे डकैती डालने की तैयारी कर रहे है। सूचना पर एसएचओ शिवलाल मीणा मय पुलिस जाप्ता के नीलकण्ठ महादेव मन्दिर के सामने पहूंचे जहा पर सूचना के अनुसार रावला बावड़ी के पीछे बनी 10 फीट ऊंची दीवार की ओट मे 5 बदमाशान छिपे होकर आपस में कस्बा बेगूू स्थित एसबीआई बैक के गार्ड को बन्धक बनाकर डकैती करने की बातें कर रहे थे। एसबीआई बैंक में तैनात गार्ड की आंखों में मिर्ची डालकर उसको रस्सी से बांधकर बंधक बनाकर बैंक लूटने की योजना बना रहै थे। जिस पर थानाधिकारी मय जाप्ता द्वारा डकैती की योजना बना रहे बदमाशो पर धावा बोला व घेरा देकर पकडा कुल पांच आरोपियों को मय हथियारो के मौके पर पकड़ा। पकड़े गये बदमाशान से पूछताछ की गई तो बताया कि वे लोग एसबीआई बैंक के गार्ड को बंधक बनाकर गार्ड के साथ मारपीट कर लूटपाट करने की योजना बनाकर डकैती करने की तैयारी कर रहे थे। मौके पर पकडे गये बदमाश से मिर्ची पाउडर, रस्सी , लोहे की टॉमी , धारदार छुर्री, लोहे की धारदार दो तलवारे मिली। जिन्हे जब्त किया गया। मौके पर पड़ी अन्य जगह से चोरी की गई दो मोटर साईकल हीरो स्पलेण्डर प्रो व मोटर साईकल हीरो सुपर स्पलेण्डर आई-3एस मॉडल जब्त की गई।
आरोपियों के द्वारा एसबीआई बैंक के गार्ड को बंधक बनाकर गार्ड के साथ मारपीट कर बैंक में डकैती करने की योजना बनाकर डकैती करने की तैयारी करने के मामले मे थाना बेगू पर प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
आरोपियों को गुरुवार को न्यायालय बेगूं मे पेश कर दो दिन के पीसी रिमाण्ड प्राप्त किया गया, उक्त आरोपी चोरी, नकबजनी, लूट , डकैती करने के आदी है। अब तक आरोपियों ने पुलिस पूछताछ पर राजस्थान राज्य के जिला चित्तौड़गढ, भीलवाड़ा, अजमेर व मध्यप्रदेश के जिला नीमच मे चोरी, नकबजनी व लूट, डकैती की कुल 19 वारदाते करना कबूल किया है। आरोपियों से गहनता से पूछताछ जारी है, अन्य वारदातो के भी खुलने की सम्भावना है।

*गिरफ्तार आरोपीगण-*
प्रेमचन्द पुत्र पन्नालाल कंजर उम्र 20 साल निवासी दुधीतलाई, बिजयपुर, थाना बिजयपुर, राजू पुत्र कुंचा कंजर उम्र 22 साल निवासी रावडदा, थाना बेगूं, सुनील पुत्र गरूडीया कंजर उम्र 35 साल निवासी मण्डावरी थाना बेगूं, बॉबी देओल पुत्र हंसराज उर्फ हंसिया कंजर उम्र 20 साल निवासी कंजर बस्ती मण्डावरी थाना बेगूं व हिम्मतिया पुत्र काना कंजर निवासी मण्डावरी, थाना बेगूं।

*आरोपियों का पूर्व आपराधिक रिकार्ड:-*
हिम्मतिया कन्जर के विरूद्व नकबजनी,लूूट , अवैध हथियार रखने अवैध शराब व वन्य अधिनियम सहित कुल 6 आपराधिक प्रकरण, प्रेमचन्द कंजर के विरूद्व 1 लूट का आपराधिक प्रकरण, सुनील कंजर के विरूद्व चोरी, नकबजनी, लूट एवं डकैती, जेल से फरारी सहित कुल 15 आपराधिक प्रकरण एवं बॉबी देओल कंजर के विरूद्व चोरी, नकबजनी, लूट के कुल 4 आपराधिक प्रकरण पूूर्व से दर्ज हो चालान न्यायालय मे पेश किया गया है।

*तरीका वारदातः-* आरोपी अपने अन्य साथियो के साथ मिलकर दिन के समय सुनसान जगह पर अकेले महिला को देखकर उसके साथ लूट की वारदात को अंजाम देते है व रात्रि के समय मकानो के ताले तोड़ कर नकबजनी करते है व भीड़भाड़ वाले स्थानो से रैकी कर मोटरसाईकिल चोरी करते है। ज्वेलर्स की दुकानो की रैकी कर उनका पीछा कर सुनसान जगह पर राहगीरो को रोककर लूट की वारदात करते है।

*आरोपियों द्वारा स्वीकार की गई वारदातें-*
17 अप्रैल 2025 को श्रीपूरा रोड भैसरोडगढ़ थाना भैसरोडगढ जिला चित्तौडगढ क्षेत्र में शाम के समय मोटरसाईकिल पर जा रहे व्यक्ति को गिरा मारपीट कर 5 लाख नकदी व कुल 65-70 ग्राम सोने के आभूषण से भरे हुवे बैग को लुटना।
25 मार्च 2025 को थाना बेगूँ क्षेत्र में दिन के समय आरोली टोल नाका मैनाल के पास स्कुटी से जा रही महिला को गिरा कर बैग जिसमे 92968 रूपये व मोबाईल आदि लुटना।
15 अक्टूबर 2024 को कस्बा बेगू मे प्रार्थी के मकान का ताला तोड़कर कमरे में रखी आलमीरा से सोने चादी के जेवरात व नगदी चोरी कर ले जाना।
03 मार्च 2025 को रात्रि के समय सामरीया कलां थाना बेगूँ क्षेत्र में विद्युत ट्रांसफार्मर से ऑयल चोंरी कर ले जाना।
18 जनवरी 25 को काटुन्दा थाना पारसोली जिला चित्तौडगढ क्षेत्र में बडौदा राजस्थान क्षेत्रिय ग्रामीण बैंक शाखा में रात्रि के समय दिवार में होल कर अन्दर घुस कर सीसीटीवी कैमरे व मोनीटर, बैंक सर्वर के स्वीच चोरी करना व तोडफोड कर नूकसान करना।
07 अगस्त 24 को लाडपुरा थाना माण्डलगढ भीलवाडा क्षेत्र में खेत पर बैठी हुई महिला से सोने के मांदलिये, सोने के टोप्स, नथनी छिना झपटी कर लुटना।
15 फरवरी 2025 को दिन मे गाव गेणोली थाना माण्डलगढ भीलवाडा क्षेत्र मे प्रार्थीया के आड़े फिर धमकी दे गले मे पहने हुए सोने के मादलिया व रामनामी लूट कर ले जाना ।
01 अक्टूबर 2024 को दोलतपुरा थाना बिजयनगर क्षेत्र में रात्रि में मकान के अन्दर घुस कर सोए हुवे दम्पति से मारपीट कर चान्दी व सोने के जेवरात लूटना।
03 फरवरी 2025 को गांव रामा थाना रायपुर भीलवाडा क्षेत्र में रात्रि के समय प्रार्थी को तलवार से डरा धमका कर प्रार्थी के नौहरे से मोटरसाईकिल लूटना।
10 अक्टूबर 2024 को बरूदनी थाना बिगोद भीलवाडा क्षेत्र में खेत पर जा रहे दम्पति को रोक छिन्ना झपटी व मारपीट कर सोने की रामनामी मांदलिया लूटना।
23 जुलाई 2024 को गाव देरोली थाना बिजौलिया जिला भीलवाड़ा क्षैत्र मे खेतो मे जा रही व्यक्ति को रोक दोनो हाथो मे पहने चादी के कूड़ले/कड़े, कानो मे सोने की मर्किया को जबरन छीन कर ले जाना।
17 अगस्त 2024 को गाव जेलेरी थाना बिजौलिया जिला भीलवाड़ा क्षैत्र मे खेत पर कार्य कर रहे व्यक्ति के साथ मारपीट व जानलेवा हमला कर चादी के कड़े व सोने की मुर्किया छिन कर ले जाना।
11 फरवरी 2025 को गाव आरोली थाना बिजौलिया जिला भीलवाड़ा क्षैत्र मे खेत से वापस आते समय प्रार्थी के आडे फिर रोेक कानो मे पहने हुए सोने के गुटीये गले मे पहने सोने के मादलिया , रामनामी छीन कर जे जाना।
10 फरवरी 2025 को गाव तिलस्वा थाना बिजौलिया जिला भीलवाड़ा क्षैत्र मे प्रार्थी के साथ आड़े फिर सोने की मुर्किया व नकद दो हजार रूप्ये छीन कर ले जाना।
16 मार्च 2025 को शाम के समय गाव नयानगर मागू की बाल्द थाना बिजौलिया जिला भीलवाड़ा क्षैत्र मे दम्पति के साथ खेत से घर आते समय आडे फिर रोेक मारपीट कर सोने चादी के आभूषण, छीन कर ले जाना।
27 जून 24 को चौकी जाट थाना रतनगढ जिला नीमच क्षेत्र में राह चलते दम्पति से डरा धमका कर सोने की मरकीया, चान्दी का कडा व नगदी छिनना।
जिला नीमच के सिगेांली थाना क्षैत्र से राहगीर महिला से सोने के जेवरात छिन कर ले जाना ।
थाना शाहपुरा जिला भीलवाड़ा क्षैत्र से एक स्पेलण्डर प्रो मोटरसाईकिल चोरी करना।
शहर भीलवाड़ा से मोटरसाईकिल चोरी करना।

*उक्त कार्यवाही मे शामिल पुलिस टीम:-*
थानाधिकारी बेगूं शिवलाल मीणा पुनि., साईबर सैल के हैड कानि. राजकुमार, कानि. रामावतार, रामनरेश, बेगूं के हैडकानि. भगवानलाल, राधेश्याम, अरूण, धर्मेन्द्र, पिन्टूराम, बालकृष्ण, मनोहर, कमलेश व हरमेन्द्र।

166
10428 views

Comment