खाना बनाते समय महिला आग से झुलसी
भिवाड़ी। गांव मिलकपुर गुर्जर में खाना बनाते समय एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई ओर उसको बचाने के चक्कर में उसका पति भी झुलस गया। प्राप्त जानकारी अनुसार महिला के पति मोनू ने बताया वह अंदर कमरे में लेट रहा था उसकी पत्नी करीना चूल्हे पर खाना बना रही थी तभी उसकी फ्रॉक में अचानक से आग लग गई उसके बाद उन्होंने आग बुझाने का प्रयास किया जिससे उसके हाथ भी जल गए ।महिला भी झुलस गई महिला को भिवाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से गंभीर अवस्था के चलते महिला को अलवर के जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया।