logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

इण्टर में अमित त्रिपाठी और हाईस्कूल में आराध्या मौर्या ने मारी बाजी

AIMA न्यूज़ एजेंसी बृजमनगंज/महाराजगंज।आलमाइटी पब्लिक इण्टर कॉलेज बृजमनगंज के छात्र - छात्राओं ने विगत वर्षो की तरह इस वर्ष भी यू०पी० बोर्ड परीक्षा 2025 में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर पूरे जनपद में  विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया।विद्यालय का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। हाईस्कूल में आराध्या मौर्या पुत्री रामशंकर मौर्या ने 93%अंक अर्जित कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया।अनामिका यादव व प्रीती यादव 92% द्वितीय स्थान,रोशनी 91.67% तृतीय स्थान,मोहम्मद रेहान 90.83% चौथा स्थान तथा आकाश गुप्ता ने 90.66 % अंक प्राप्त कर पांचवां स्थान प्राप्त किया।इण्टरमीडिएट में अमित त्रिपाठी पुत्र धर्मेन्द्र त्रिपाठी ने 91% अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। हर्ष कुमार त्रिपाठी 89.80%द्वितीय स्थान,विजय कुमार 88.60% तृतीय स्थान,मनतशा 88.40% चौथा स्थान तथा युवराजन 88.20% अंक प्राप्त कर पाँचवे  स्थान पर रहे।सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र - छात्राओं को प्रबंधक महमूद आलम व प्रधानाचार्य सुनील कुमार ने मिठाई खिलाकर एवं माला पहना कर सम्मानित किया।

183
14321 views

Comment