
भारतीय सैन समाज, अलवर उत्तर की नई जिला कार्यकारिणी घोषित
टिंकू सैन बने जिला उपाध्यक्ष
भारतीय सैन समाज, अलवर उत्तर की नई जिला कार्यकारिणी घोषित
टिंकू सैन बने जिला उपाध्यक्ष
जयबीर सिंह, ब्यूरो रिपोर्ट (मुण्डावर)
"एक समाज - एक संगठन" के संकल्प के साथ भारतीय सैन समाज, राजस्थान (अलवर उत्तर) की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा प्रदेशाध्यक्ष श्रवण कुमार फूलभाटी और जिलाध्यक्ष धीरज सैन द्वारा की गई। यह निर्णय वरिष्ठजनों व कार्यकर्ताओं की सहमति से लिया गया।
इस कार्यकारिणी में युवाओं और महिलाओं को भी महत्वपूर्ण दायित्व दिए गए हैं, जिससे संगठनात्मक मजबूती और नवाचार को बल मिलेगा।
घोषित कार्यकारिणी में प्रमुख नियुक्तियाँ:
उपाध्यक्ष: टिंकू सैन (पत्रकार), योगेश सैन, सुरेन्द्र सैन, रवि सैन, नीरज सैन
महामंत्री: जगदीश प्रसाद सैन (पत्रकार), पवन सैन, दिनेश सैन, राकेश सैन
मंत्री: विकास सैन, राजकुमार सैन, संजय सैन, बबली सैन, राजकुमार सैन (द्वितीय), सुनील सैन
कोषाध्यक्ष: रवि सैन | सह-कोषाध्यक्ष: रविन्द्र सैन
कार्यालय प्रभारी: सुन्दर लाल सैन | सह-कार्यालय प्रभारी: महेश सैन
महिला मोर्चा प्रमुख: बीना सैन
युवा मोर्चा प्रमुख: महेश सैन
घोषणा के अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष फूलभाटी ने समाज को एकजुट कर आगे बढ़ने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष धीरज सैन ने टीम को शुभकामनाएँ दीं। उपाध्यक्ष टिंकू सैन ने कहा कि कार्यकारिणी के गठन से समाज में नई ऊर्जा का संचार हुआ है और संगठन की गतिविधियाँ और सशक्त होंगी।