logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

वाराणसी गंगा में उतराया मिला विवाहिता का शव, दहेज हत्या का आरोप...

.अप्रैल..25/04/2025
सावंदाता विवेक सिनहा
वाराणसी उत्तर प्रदेश
वाराणसी। बुधवार की रात घर से निकली विवाहिता पुष्पा चौधरी (22) का शव शुक्रवार सुबह राजघाट पुल के नीचे गंगा नदी में उतराया मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाविकों की मदद से शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुष्पा के पति अभिषेक चौधरी ने गुरुवार को रामनगर थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि बुधवार रात दंपती के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी से क्षुब्ध होकर पुष्पा देर रात करीब दो बजे घर से निकल गई थी।
इधर, बेटी की मौत की सूचना मिलते ही पिता छोटू चौधरी थाने पहुंचे और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा कि उनकी बेटी को शादी के कुछ महीनों बाद से ही दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा था। सिकड़ी, अंगूठी और बाइक की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने साजिशन उसकी हत्या कर शव गंगा में फेंक दिया।
थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजू सिंह ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति अभिषेक चौधरी समेत सास, ससुर और जेठ के खिलाफ दहेज हत्या सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मृतका की शादी सोलह महीने पहले डोमरी निवासी मक्खन चौधरी के पुत्र अभिषेक से हुई थी।

162
5530 views

Comment