logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विकास कार्य को तरस रहा है मुस्तफाबाद का रामनगर कोल गांव.....

ग्राम सभा मुस्तफाबाद का आखिरी गांव रामनगर कोल जो की आखिरी में स्थित होने की सजा भुगत रहा है।।।।न तो यहां किसी जनप्रतिनिधि की उपस्थिति होती है न ही अन्य अधिकारियों की।।।इस गांव में एक डामर रोड का निर्माण हुआ था जो अब अपनी मरम्मत की राह देख रहा है।।।। लेकिन उसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है।।। जनप्रतिनिधि भी यहां केवल वोट में अपने कार्यकर्ताओं को भेजते हैं।।।। खुद यहां पहुंचने में उन्हें भी शर्म आती है।।। ओबीसी बाहुल्य इस क्षेत्र में कोई भी राष्ट्रीय पार्टियों या ग्रामीण पार्टियों के पास जानें का कोई समय नहीं है।।।। ग्रामीणों नें तो अब यह तक कहना शुरू कर दिया है कि शायद उन्हें जिले के बार्डर पर स्थित होने की सजा मिल रही है।।। क्योंकि इस गांव में न तो रोड की सही व्यवस्था है न ही जलनिकास की।।। नालियों का पानी रोड पर बह रहा है।।।और रोड उखडी पडी है।।।। मुस्तफाबाद का एक बेबस गांव बनकर रह गया है रामनगर कोल

147
857 views

Comment