logo

UP Board Result 2025: 12वीं में फेल होने से निराश युवक ने लगाई फांसी, परिवार में मचा कोहराम

संवाददाता अब्दुल नवी की रिपोर्ट-

महराजगंज के कोल्हूई निवासी संजय वरुण ने परीक्षा में असफल होने के चलते मुंबई में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

महराजगंजः यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणामों ने जहा एक और कई छात्र छात्राओं के चेहरों पर मुस्कान ला दिया, बहीं कुछ परिवारों के लिए यह दिन कभी न भूलने वाला दर्द छोड़ गया। महराजगंज जिले के कोल्हूई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़गी निवासी 22 वर्षीय संजय बरुणा ने परीक्षा में असफल होने के चलते मुंबई में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ती।

डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के अनुसार, संजय वरुण 12वीं की परीक्षा देने के बाद पारिवारिक स्थित कमजोर होने का कारण मुंबई के पनवेल में रोजी-रोटी के चक्कर में कुछ काम सीखने चला गया था। शुक्रवार को रिजल्ट आया तो संजय वरूण फेल हो गया जिसके बाद उराने मुंबई में ही अपने रूम में फंदा लगा लिया।

रिजल्ट देखकर हुआ निराश

जानकारी के अनुसार, कोल्हूई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़गी निवासी संजय वरुण पुत्र बरसाती इस साल इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल हुआ था। वह पढ़ाई पूरी करने के साथ ही परिवार की आर्थिक मदद के लिए कुछ समय पहले गुबई बला गया था। मुंबई में रहकर वी मजदूरी कर अपने परिवार की रोजी-रोटी का सहारा बना हुआ था। शुक्रवार को परीक्षा का परिणाम आने पर जब उसे पता चला कि वह फैल ही गया है. तो वह मानसिक रूप से टूट गया।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

बताया जा रहा है कि संजय बोर्ड परिणाम को लेकर काफी उम्मीदे लगाए हुए था। लेकिन जब उसे पता चला कि वह परीक्षा में फेल हो गया है, तो परिणाम के कुछ ही समय बाद मुंबई में उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दुखद घटना की सूचना जब परिजनों को मिली, तो पूरे परिवार में कोहराम मच गया। माता-पिता और जन्य रिश्तेदारों का री-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई।

गोरखपुर की छात्रा ने भी उठाया खतरनाक कदम

इसके अलावा, गौरखपुर के चौरीचौरा क्षेत्र में शुक्रवार की शाम महज 18 साल की छात्रा प्रियाशी गुप्ता ने यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट के परिणाम आने के बाद खुदकुशी कर ली। प्रियांशी महादेव प्रसाद इंटर कॉलेज की छात्रा थी और पढ़ाई में अब्बल थी। फिजिक्स और केमिस्टी के प्रैक्टिकल्स में उसने शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन लिखित परीक्षा में मिले गाज 56.6% अक उसके आत्मविश्वास की सोड़ गए।

1
1579 views