logo

*प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सज्जनगढ़ मण्डल कार्यकर्ताओ ने बूथ संख्या 42 पर सुना*

भारतीय जनता पार्टी मण्डल सज्जनगढ़ के पदाधिकारियों ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र जी मोदी के मन की बात कार्यक्रम को मण्ड ल सज्जनगढ़ के बूथ संख्या 42 पर एकत्रित होकर सुना।
प्रधानमंत्री जी ने आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए पूरे देश को एक स्पष्ट संदेश दिया की आतंक के खिलाफ कोई समझौता नहीं! गर्व है कि आज भारत एकजुट है और पूरी मजबूती से आतंकवाद के खिलाफ खड़ा है।
यह राष्ट्र की सुरक्षा, संप्रभुता और शांति के लिए हमारा साझा संकल्प है। सभी पदाधिकारियों ने आतंक के खिलाफ होने वाली कार्यवाही का समर्थन करते हुवे सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलते हुवे तन - मन - धन से सरकार एवं देश के साथ खड़े रहने की बात कही। अंत मे उपस्थित समस्त कार्यकर्ताओ को जिला आईटी संयोजक अरविन्द कलाल ने सरल ऐप डाउनलोड करवाया एवं प्रोफ़ाइल भरने के साथ समस्त कार्यक्रमों को सरल ऐप पर पार्टी के कार्यक्रमों की प्रविष्टि करने की तकनीकी जानकारी दी। इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष रमणलाल गरासिया, उपाध्यक्ष कालूसिंह डिंडोर, मंत्री दीपचंद चरपोटा, विनोद गरासिया, नीलम गरासिया, चिमन डोडियार, अमित कलाल, गिरीश कलाल, जिला आईटी संयोजक अरविन्द कलाल, गेबीलाल जी कलाल, पूर्व मण्डल महामंत्री महेश कुमार सोनी, मोहनलाल गरासिया सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे। मण्डल अध्यक्ष रमणलाल गरासिया ने सभी कार्यकर्ताओ का आभार व्यक्त किया।

1
0 views