logo

पंख प्रकाशन से प्रकाशित हुआ कवयित्री बीना सिंह मंगल का काव्य संग्रह "कृतिकांजलि"

मेरठ- वरिष्ठ कवयित्री एवं जनवादी चेतना की सशक्त स्वर आदरणीया बीना सिंह मंगल जी के नवीनतम काव्य संग्रह "कृतिकांजलि" का लोकार्पण पंख प्रकाशन द्वारा प्रकाशित भव्य संस्करण के रूप में, मेरठ नगर स्थित ममता गोस्वामी संगीत विभूति ट्रस्ट के सुसंस्कृत प्रांगण में सम्पन्न हुआ। पंख प्रकाशन के प्रकाशक कवि नितीश राजपूत ने बताया के
यह अवसर नगर के प्रतिष्ठित साहित्यकारों, कवियों, समीक्षकों एवं रसिकों की गरिमामयी उपस्थिति से एक सांस्कृतिक पर्व का रूप ले उठा। कार्यक्रम में बीना सिंह मंगल जी की काव्य साधना, उनकी सृजनशील चेतना तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़ी उनकी प्रतिबद्धता पर विशिष्ट वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए।
"कृतिकांजलि" एक ऐसा काव्य संग्रह है, जिसमें संवेदना की कोमलता और यथार्थ की कठोरता का अद्भुत संगम दिखाई देता है। प्रत्येक कविता, मानो, समकालीन जीवन के विविध रंगों की भावभीनी अभिव्यक्ति बनकर पाठकों से संवाद करती है।
लोकार्पण समारोह के दौरान बीना जी ने अपनी कुछ चुनिंदा रचनाओं का सस्वर पाठ भी किया, जिसे श्रोताओं ने अत्यंत भावविभोर होकर सुना। समारोह का समापन विचार गोष्ठी एवं साहित्यिक संवाद के साथ हुआ, जिसने इस आयोजन को एक अविस्मरणीय साहित्यिक उत्सव का स्वरूप प्रदान किया।

23
571 views