
ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ के पदाधिकारियो ने नवागत पुलिस अधीक्षक को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया
सीतापुर :ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ के पदाधिकारियों के द्वारा नवागत पुलिस अधीक्षक सीतापुर अंकुर अग्रवाल को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। राजा टोडरमल स्मारक समिति राजस्व सुरक्षा सेवा दल के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष संजयपुरी के द्वारा ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ के पदाधिकारियों का नेतृत्व किया गया। ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ के पदाधिकारियों से पुलिस अधीक्षक ने कुशल क्षेम परिचय का आदान-प्रदान किया गया। नवागत पुलिस अधीक्षक ने वार्ता के दौरान कहा हम पत्रकारों के साथ हैं। और आप लोग संगठित तरीके से रहे। पत्रकार समाज का दर्पण होता है। ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ समय-समय पर पत्रकारों के हक और अधिकारों की आवाज को उठाने का काम करता है। संगठन का विस्तार कई राज्यों में हो चुका है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष सत्येंन्द्र जोशी, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सन्तोष कुमार राव, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष संजय भार्गव,एडवोकेट अरुण कुमार राज,जिला सचिव शुभकरन लाल, जिला सचिव मान्यता प्राप्त पत्रकार,कुलदीप राठौर,जिला सह सचिव वीरेंद्र कुमार वर्मा, सहसचिव धर्मराज सिंह,सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।