logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*डिजिटल शिक्षा की ओर कदम: प्राथमिक विद्यालयों को वितरित किए गए डिजिटल टीवी*



सुल्तानपुर। सीखी सिखाओ फाउंडेशन द्वारा नव भारत उदय कार्यक्रम के अंतर्गत डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से डिजिटल टीवी वितरण कार्यक्रम का आयोजन जिला पंचायत सभागार में किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष उषा सिंह ने की।कार्यक्रम के दौरान विकास खंड बल्दीराय के प्राथमिक विद्यालय वलीपुर प्रथम, कंपोजिट विद्यालय हेमनापुर, प्राथमिक विद्यालय वलीपुर द्वितीय, प्राथमिक विद्यालय दौलतपुर, प्राथमिक विद्यालय पूरे जोधी एवं प्राथमिक विद्यालय चक मूसी को डिजिटल टीवी प्रदान किए गए।वहीं,विकास खंड अखंडनगर के प्राथमिक विद्यालय नरवारी, गिधौना, अलीपुर और सरांवा को भी डिजिटल टीवी वितरित किए गए।इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेंद्र गुप्ता,ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह सहित कई शिक्षक एवं अधिकारी उपस्थित रहे।बीएसए ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य सरकारी विद्यालयों में स्मार्ट शिक्षा प्रणाली को बढ़ावा देना और विद्यार्थियों को तकनीक से जोड़ना है।डिजिटल टीवी की यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने में मील का पत्थर साबित होगी।

153
850 views

Comment