logo

रामनगर, श्रद्धा पर्व हर्षोल्लास के साथ संपन्न

भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज भावाधस भीम द्वारा वाल्मीकि तीर्थ सीतावनी रामनगर में हर वर्ष कि भाति इस वर्ष भी श्रद्धा पर्व का आयोजन किया गया। जिसमें देश के हर कोने से आए श्रद्धालुओं ने हजारों की संख्या में श्रद्धा पर्व में भाग लिया। पंजाब से आए हुए गायक कलाकारों द्वारा सुंदर-सुंदर भजनों से सभी को मंत्र मुक्त कर दिया। टोहाना (हरियाणा) से आए हरपाल आदिवासी कि टीम द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर भावाधस भीम के राष्ट्रीय प्रमुख वीरेश भीम अनार्य जी ने बताया कि- श्रद्धा पर्व का आयोजन भावाधस के प्रथम धर्म गुरु विकल जी महाराज कि पुण्यतिथि पर मनाया जाता हैं। वाल्मीकि तीर्थ सीतावनी वो स्थान हैं जहाँ पर माता सीता ने भगवान वाल्मीकि जी के आश्रम में शरण ली थी। लव कुश को जन्म दिया। यही पर ही भगवान वाल्मीकि जी ने लव कुश को शिक्षा दी थी। यही पर ही वाल्मीकि जी का गुरुकुल चलता था। जिस कि पुस्टि खुद पुरातत्व विभाग ने कि हैं। श्रद्धा पर्व में देश के कोने कोने से लोग समलित होने के लिये आते हैं। यहाँ पर मांगी गयी मुरादें पुरी होती हैं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इन्दर रावत ब्लॉक प्रमुख रामनगर, डॉ वीर सिंह सैनी ब्लॉक प्रमुख ठाकुरद्वारा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता धर्मगुरु विराट नाथ जी ने कि तथा संचालन आकाश आनंद प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश ने किया।
बाहर से आए हुए सभी अतिथियों का उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष मनोज पवार जी ने आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में - पूर्व I.A.S दिनेश चंद्रा उत्तर प्रदेश के संरक्षक, नीरज पराशर राष्ट्रीय महामंत्री, राकेश दानव राष्ट्रीय संचालक, राहुल राही राष्ट्रीय संचालक, हरपाल आदिवासी राष्ट्रीय संचालक हरियाणा, मुकेश चौधरी राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी, कैलाश एकलवय राष्ट्रीय प्रचार मंत्री, सतीश पारछे राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री, शिवनंदन टॉक राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री, शर्मिष्ठा अनार्य राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला विंग, रिंकी रानी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष महिला विंग, संदीप राजवंश प्रदेश अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश, किशोरी लाल जी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पूर्वी उरई जालौन, जसविंदर बॉबी पंजाब राष्ट्रीय मुख्य प्रचार मंत्री, एकलव्य वाल्मीकि उत्तर प्रदेश अध्यक्ष यूथ विंग, दीपक आंजना, उमेश आजाद दिल्ली से, दुर्गेश वाल्मीकि, राजेश सरपंच हल्द्वानी से, पवन कुमार बिजनौर से, दीपक सहदेव, करन कुमार, किरेंद्र आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

2
1148 views