logo

हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव

निकाली गई शोभायात्रा, हुआ सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, पहलगाम के मृतकों की शांति के लिए रखा गया मौन!

ईंटों (जालौन)-
ब्लाक कुठौन्द की न्याय पंचायत ईंटों क्षेत्र के गांवो में हर्षोल्लास के साथ बड़ी धूमधाम से शिव भक्त भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया गया! सिगटौली जमलापुर ईंटों गोहन आदि ग्रामों में ग्रामीणों के द्वारा भगवान परशुराम का प्राकट्य दिवस मनाया गया। ग्राम ईंटों में परशुराम चौक पर भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित किए गए। शोभा यात्रा का स्वागत किया गया एवं सामूहिक रुप से हनुमान चालीसा पाठ किया गया! कुछ दिन पूर्व हुए आतंकवादी हमले में पहलगाम में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन भी रखा गया! दिवंगत आत्माओ की शांति हेतु प्रार्थना की गई! परशुराम जयंती के मौके पर ग्राम जमलापुर से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जो कि ग्राम नवादा पिचौरा ईंटो से होकर गुजरी! भगवान परशुराम जमदग्नि ऋषि के पुत्र थे। महाभारत और विष्णुपुराण के अनुसार परशुराम का मूल नाम राम था किन्तु जब भगवान शिव ने उन्हें अपना परशु नामक अस्त्र प्रदान किया तभी से उनका नाम परशुराम हो गया।
भगवान परशुराम वैसाख शुक्ल तृतीया को जन्मे थे।भगवान शंकर के भक्त थे। अपनी भक्ति और तपस्या के बल पर अस्त्र शस्त्र प्राप्त किए थे। भगवान परशुराम भक्ति की शक्ति से सत्य की रक्षा करते थे।  चक्रतीर्थ में किये कठिन तप से प्रसन्न हो भगवान विष्णु ने उन्हें त्रेता में रामावतार होने पर तेजोहरण के उपरान्त कल्पान्त पर्यन्त तपस्यारत भूलोक पर रहने का वर दिया। वे शस्त्रविद्या के महान गुरु थे। उन्होंने भीष्म, द्रोण व कर्ण को शस्त्रविद्या प्रदान की थी। उन्होनें कर्ण को श्राप भी दिया था। कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहे ईंटो चौकी इंचार्ज रामवीर सिंह एस आई राघवेन्द्र सिंह कास्टेबल सोनू रवि लालचंद्र राजू सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहे! इस मौके पर लवकुश लंबरदार राघवेन्द्र दीक्षित, धीरज दीक्षित, भगवती प्रसाद उर्फ छुन्नू शुक्ला,रामजी दीक्षित,  बृजेश दुबे, छोटे लला दीक्षित,गौरव दुबे, सलौनी महाराज,खंजन दीक्षित, सुरेन्द्र शुक्ला,भोला पाठक, संजय गुप्ता नीलकमल, श्रीकांत तिवारी गोपाल अमित सोनी सियाराम शिवहरे राज शिवहरे आशीष संजीव दुबे, रोहित दीक्षित, बल्लू शुक्ला,पप्पू यादव,रमाकान्त उपाध्याय,प्रदीप विश्वकर्मा,शिवाकान्त उपाध्याय, दिलीप दीक्षित, सालिगराम विश्वकर्मा, रजनी कान्त पाठक, सुरेन्द्र यादव, कल्लू यादव, सुदामा यादव,गोलू शुक्ला,अरूण कुशवाहा, मेहर कुमार,अभिनय दीक्षित, प्रशांत मिश्रा, आलोक, आदि सहित ग्रामीण मौजूद रहे।टीम सहित नवेंद्र उपाध्याय,भगवती दुवे,आशुतोष दुवे,आलोक दूरवार गुरु,आयुष,आशीष,प्रशांत हेमू,शिवशंकर, सत्यनारायण,पवन,अश्विनी, अंशुल,श्यामू, शनि,उत्तम,किशुन, सुरेंद्र, दीपू,

5
1987 views