सीएमओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर का किया निरीक्षण
अयोध्या मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुशील कुमार बनियान ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण में ओपीडी संचालन, औषधीय की उपलब्धता,आकस्मिक सेवा, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के विभिन्न कार्यक्रमों की अद्यतन स्थिति, ऑपरेशन कक्ष में रखे इंस्ट्रूमेंट की जानकारी ली साथ ही चिकित्सालय में वार्डो की साफ सफाई पर अधीक्षक से विशेष ध्यान देने को कहा साथ ही वार्ड में उपस्थित मरीजों से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलने के विषय में जानकारी ली। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तारुण एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगंज का निरीक्षण किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तारुण पर प्रसव कक्ष का निरीक्षण सूक्ष्मता से किया साथ ही वार्डो को भी देखा एवं मरीजों से मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं के विषय में पूछा।अभिलेखों के रख रखवा की जानकारी ली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगंज पर ओपीडी संचालन, औषधीय की उपलब्धता,आकस्मिक सेवा के साथ प्रसव कक्ष का निरीक्षण किया। इसे बाद वार्ड को गहनता से देखा साफ सफाई पर विशेष रूप से जोर दिया।