logo

कैमूर/बिहार कोहारी में निकाला गया श्रीमद् भागवत कथा का जलभरी शोभा कलश यात्रा


अनेकों जगह से संतो की पहुंचा की है आशा।

कैमूर। खबर कैमूर जिले के भभुआ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कोहारी गांव का है। जहां संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। आपको बताते हुए चलें कि भभुआ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कोहारी गांव से 30 अप्रैल 2025 दिन बुधवार को जलाभिषेक (जलभरी) कलश यात्रा निकाला गया जो कोहारी के काली मां स्थान होते हुए स्वर्ण रेखा नदी (सुवरा नदी) पर पहुंच कर जलाभिषेक के साथ जलभरी किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में महिला एवं पुरुष सम्मिलित हुए। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए मुख्य यजमान शिव शंकर मिश्रा जी के द्वारा बताया गया कि 30 अप्रैल 2025 दिन बुधवार को श्रीमद् भागवत कथा का जलभरी शोभा कलश यात्रा बड़े ही धूम-धाम से हाथी-घोड़ा एवं गजे बाजे के साथ निकाला गया। वही इस कथा में अनेकों जगह से संतो की पहुंचने की आशा है। साथ ही स्वामी आचार्य राजीव शास्त्री एवं श्री शंकराचार्य के शिष्य पण्डित बालकृष्ण जी महाराज रीवा मध्यप्रदेश के मुखारविंद से पौराणिक कथाएं 1 मई 2025 दिन गुरुवार को श्रवण करने का सौभाग्य प्राप्त होगा। वही यज्ञ की पूर्णाहुति 7 मई 2025 दिन बुधवार को होगा जिसके उपरांत 9 मई 2025 दिन शुक्रवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। यज्ञ के आयोजनकर्ता अमरेन्द्र मिश्रा के द्वारा बताया गया कि ग्रामवासियों के साथ क्षेत्रीय लोगों का बहुत ही सराहनीय योगदान है। साथ ही उनके द्वारा कथा श्रवण कर्ताओं को सादर आमंत्रित किया गया।

17
1587 views