logo

कैमूर/बिहार तथागत गौतम बुद्ध, संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति का हुआ अनावरण


शिक्षा व शेरनी रूपी दूध है जो जितना पियेगा वही दहाड़ेंगे - संतोष कुमार


कैमूर। रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत चंदेश के खराटी गांव में तथागत गौतम बुद्ध, संत शिरोमणि रविदास महाराज, संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति का अनावरण किया गया। डॉ भीमराव अंबेडकर नवयुवक संघ समिति के द्वारा मुख्य अतिथि संतोष कुमार एवं बसपा केंद्रीय प्रभारी अनिल कुमार का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सासाराम लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी संतोष कुमार ने विधिवत पिता काट के उद्घाटन किया।सासाराम लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी संतोष कुमार ने तथागत गौतम बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण करते हुए कहा कि शिक्षा वे शेरनी रूपी दूध है जो जितना पिएगा उतना ही दहाड़ेगा। उन्होंने भरी समाज को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे देश में एक षड्यंत्र के तहत असामाजिक तत्वों द्वारा हमला किया जा रहा है। दिन प्रतिदिन अत्याचार जुल्म बढ़ते जा रहे है। उन्होंने कहा कि समाज एक दूसरे के पूरक होकर शिक्षित बने संगठित बने और संघर्ष करें शिक्षा के प्रति सदैव तत्पर रहे। उन्होंने समाज को सलाह देते हुए कहा कि कुछ ऐसे आसामाजिक तत्वों द्वारा जानबूझकर आपको लड़ाया फसाया जाता है उसे सतर्क रहें तभी समाज विकसित हो सकता है। संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर, तथागत गौतम बुद्ध, संत शिरोमणि रविदास बिना लड़ाई झगड़ा के शिक्षित होकर दुनिया में अपनी एक अलग छाप छोड़ है। बसपा केंद्रीय प्रभारी उमाशंकर, केंद्रीय प्रभारी सुरेश राव, बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक कुणाल किशोर, कैमूर जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष विशंभर नाथ सिंह उर्फ वकील यादव, कैमूर जिला बसपा अध्यक्ष छोटेलाल राम, सतीश सिंह उर्फ पिंटू यादव, नंदू राम, डॉ जितेंद्र कुमार, पूर्व मुखिया महेंद्र राम, पिंटू कुमार, गोरखनाथ राम, वशिष्ठ मुनि राम, सदा कृष्णा राम, प्रमोद कुमार, जगदीश राम, सियाराम, आदि लोगों ने भाग लिया। उद्घाटन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम को सुधीर लाल यादव एवं रवि राज रंजन द्वारा मिशन गायक प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के संचालन सुरेंद्र राम ने किया।

30
2194 views