logo

सड़क दुघर्टना में पति और पत्नी की मौत....

सड़क दुघर्टना में पति और पत्नी की मौत....

जालोर/ राजस्थान 1 मई ( रमेश सोलंकी):- बिबलसर के पास मंगलवार को एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपती को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पति गंभीर रूप से घायल हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार बागरा निवासी थानाराम घांची और उनकी - पत्नी गोदी देवी भीनमाल के खीमज माता के दर्शन कर लौट रहे थे। बिबलसर के पास एक कार ने पीछे से उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में गोदी देवी की मौके पर ही मौत हो गई। थानाराम गंभीर रूप से - घायल हो गए। घटना की सूचना पर रामसीन पुलिस मौके पर पहुंची। शव को रामसीन सीएसी पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। घायल थानाराम को भीनमाल रेफर किया गया। लेकिन बीच रास्ते में ही उसने दम तोड दिया।हादसे के बाद कार चालक ने घायल थानाराम को अपने ही वाहन से अस्पताल पहुंचाया।

5
1590 views