logo

राजकीय सम्मान के साथ हुआ सेना नायक पियूष सिंह का अंतिम संस्कार

*चित्रकूट प्रेस नोट*

राजकीय सम्मान के साथ हुआ सेना नायक पियूष सिंह का अंतिम संस्कार

इंडियन आर्मी के गोरखा रेजिमेंट में नायक पद में तैनात पियूष सिंह(35) बैंगलोर में पोस्टेड थे, दो दिन पूर्व 29/04/2025 की सुबह पांच बजे पी0टी0 के लिए तैयार होकर गए थे, उसी दौरान पियूष सिंह को दिल का दौरा पड़ा था, हालत बिगड़ते देख मौके पर मौजूद सैनिकों ने पियूष सिंह को सैनिक अस्पताल में भर्ती कराया था जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था।

आज दिनांक 01/05/2025 को सुबह 8 बजे पियूष सिंह का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव परसौंजा लाया गया। जहां इंडियन आर्मी के ऑफिसर, सैनिक व पहाड़ी थाना की सर्किल इंस्पेक्टर रीता सिंह, द्वारा पियूष सिंह को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी।

हजारों की संख्या में गांव व बाहरी रिश्तेदार, व जनप्रतिनिधि सपा के सदर विधायक अनिल प्रधान, पूर्व सपा विधायक वीर सिंह पटेल, निर्भय सिंह पटेल, जब्बार पटेल, समाजसेवी मीरा भारती, व अन्य लोग मौजूद रहे।

पियूष सिंह सन 2013 में आर्मी जॉइन की सन 2015 में मध्यप्रदेश रीवा जिले के परसिया निवासी राजबहादुर सिंह की बेटी नेहा सिंह के साथ शादी हुई थी, आज उनके दो संताने काव्या सिंह(8) व विदर्भ सिंह (4) हैं।

पीयूष सिंह के परिवार में आज दुःखों का पहाड़ टूटा है, पिता कमलेश सिंह माता उर्मिला सिंह, बड़े पापा सन्तराम सिंह चाचा रामगोपाल सिंह, विजय सिंह, बद्री सिंह पटेल, संतोष सिंह अभिमन्यु सिंह, छोटे भाई सुशांत सिंह (स्टेट बैंक कैशियर) , विकास सिंह, अमन सिंह, अंकुर सिंह (वायु सेना) आकाश सिंह, आनंद सिंह, प्रिंस सिंह, सहित पूरे परिवार में आज शोक में डूबा हुआ है।

वहीं पियूष सिंह की मां उर्मिला सिंह, पत्नी नेहा सिंह व परिवार का रो रो कर बुरा हाल है। पत्नी नेहा सिंह अपने पति पियूष सिंह के शव में सर रखकर रोते हुए भारत मां की जय का नारा लगाया।

0
305 views