
*राहुल के अलावा किसी में दम नहीं......आसान नहीं था तानाशाह सरकार को झुकाना!
*राहुल के अलावा किसी में दम नहीं......आसान नहीं था तानाशाह सरकार को झुकाना*
*राहुल गांधी का सच एक बार फिर जीत गया......और हार गया तानाशाह सरकार का घमंड। राहुल गांधी के साथ इस देश के हर उस आदमी की जीत हुई है, जिससे उसका हक और अधिकार छीना गया, जिसके साथ लंबे समय तक अन्याय और अत्याचार हुआ।*
👉 जो लोग कहते थे कि जाति जनगणना पाप है, वो लोग अब जाति जनगणना को मास्टस्ट्रोक बता रहे हैं। मगर देश को याद है कि राहुल गांधी ने संसद में ताल ठोककर कहा था कि मोदी जी, आप चाहे जो कर लें, आपको जाति जनगणना कराना ही पड़ेगा। और हुआ वही, जो राहुल ने कहा था।
👉 मगर ये इतना आसान नहीं था, इसके लिए राहुल गांधी ने बहुत कुछ दांव पर लगाकर इस सरकार की आंख में आंख डालकर उसे चुनौती दी थी। राहुल गांधी को सरकारी तंत्र के सहारे परेशान किया गया, BJP-RSS के लोगों ने उन पर पर्सनल अटैक किए, उनको गालियां दी....मगर राहुल गांधी बिना डरे, बिना झुके लड़ते रहें, इस देश के करोड़ों लोगों के लिए। और अंत में संघ और भाजपा को थूक कर चाटने पर मजबूर कर दिया।
➡️दुनिया जानती है कि देश के गरीबों, पिछड़ो, दलितों, आदिवासियों और महिलाओं के लिए BJP-RSS बेहद घिनौनी मानसिकता रखती है। यही कारण है कि मोदी,योगी से लेकर मोहन भागवत और नितिन गडकरी तक सभी खुलेआम इसका विरोध करते थे। ये लोग किसी भी सूरत में नहीं चाहते थे कि देश में जाति जनगणना हो, मगर इन्हें राहुल गांधी औऱ कांग्रेस के संकल्प के आगे झुकना पड़ा है।
➡️इसी के साथ राहुल गांधी ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया कि इस देश में जनता का एक ही नेता है, राहुल गांधी। जो बिना डरे, बिना झुके जनता के मुददे पर बोलता है। जिसके शेर जैसे कलेजे से इस देश की सत्ता कांपती है। राहुल गांधी जो ठान लेते हैं, उसे करने से दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती।
👉 मैं लिखकर दे रहा हूं कि जिस दिन जाति जनगणना हो गई, उस दिन इस देश के कई करोड़ लोगों की जिंदगी सुधर जाएगी, उस दिन इस देश की राजनीति बदल जाएगी। पिछड़ों और दलितों को आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक न्याय मिलेगा। 80 प्रतिशत वालों पर 20 प्रतिशत वालों का शासन नहीं रहेगा। जिसकी जितनी भागीदारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी होगी।
👉 आपको ये जानना चाहिए कि राहुल गांधी ने सबसे पहले 2023 में कर्नाटक की कोलार रैली से जाति जनगणना का संकल्प लिया था। राहुल गांधी के इस संकल्प को देश बांटने की राजनीति बताते हुए प्रधानमंत्री ने 2 अक्टूबर 2023 को ग्वालियर की रैली में कहा था कि जाति जनगणना पाप है। मगर अब प्रधानमंत्री खुद पाप करने के लिए विवश हो गए हैं।
➡️लोकसभा चुनाव से लेकर हर राज्यों की विधानसभा चुनावों में राहुल गांधी ने बिना हानि-लाभ के जाति जनगणना का नारा बुलंद किया। जहां-जहां कांग्रेस की सरकार बनीं, वहां-वहां राहुल गांधी ने जाति गणना करायी। अब राहुल के कठोर संकल्प की वजह से ही पूरे देश में सामाजिक न्याय का सपना पूरा होने जा रहा है। जो मंडल कमीशन नहीं कर पाया, वो राहुल गांधी के संकल्प से पूरा होने जा रहा है।
👉 मैं फिर कह रहा हूं कि राहुल गांधी आग है, आग.......अगर देश की जनता ने पूरे मन से इस आदमी का साथ दे दिया तो देश की हालत बदल जाएगी। किसी के साथ अन्याय और अत्याचार नहीं होगा। ये आदमी नेहरू, इंदिरा और राजीव की तरह विजनरी, वीर और देशभक्त है। ये देश की जनता के लिए कोई भी कीमत चुकाने को तैयार है।