logo

नमो नमो क्रांति फाउंडेशन संगठन का स्थापना दिवस 15 मई को सभी जिलों में बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा लखनऊ उत्तर प्रदेश


नमो नमो क्रांति फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक तिवारी ने कहा की अपने अपने जिले में धूमधाम के साथ मनाइए। आप जिले के पदाधिकारियों के साथ मिलकर इस कार्यक्रम को संगठन के बैनर तले कीजिए। आप फल वितरित कीजिए, ब्लड का कैंप लगाइए, दवा वितरित कीजिए, मेडिकल कैंप लगवाया वृक्षारोपण कीजिए स्वच्छता अभियान चलाइए आप अनाथ आश्रम में जाकर लोगों को फल वितरित कीजिए, वस्त्र वितरित कीजिए, जो भी आप करना चाहते हैं। बैनर के तले कीजिए और अच्छे और सुंदर तरीके से कीजिएगा किसी को कोई दिक्कत परेशानी ना हो और सभी लोग अपने अपने जिले में एक जगह इकट्ठा होकर अपने भारत मां के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कर दीप प्रज्वलित कर के कार्यक्रम का शुभारंभ कीजिएगा और संगठन के बारे में चर्चा कर के आगे कार्यक्रम को बढ़ाएगा। आप सभी पदाधिकारियों से विशेष अनुरोध किया जाता है की संगठन को ज्यादा से ज्यादा मजबूती दिखाने का कार्य कीजिए और अपना पहचान और संगठन का पहचान बनाने में आप सभी लोग सहयोग कीजिए और मजबूत बनिए और संगठन को भी मजबूत बनाई।

संवाददाता पंकज कुमार गुप्ता जालौन उत्तर प्रदेश

3
297 views