logo

सिलेंडर रख चूल्हे पर बनाई चाय, महंगाई का विरोध जताया

सिलेंडर रख चूल्हे पर बनाई चाय, जताया महगाई का विरोध

रिपोर्टर
भगवानदास शाह
जिला बुरहानपुर
मध्यप्रदेश ✍️
बुरहानपुर। घरेलू गैस सिलेंडर के बढ़ते हुए दामों के विरोध में गुरुवार को महिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शिकारपुरा पानी की टंकी क्षेत्र में प्रदर्शन किया गया। विरोध स्वरूप में चूल्हे पर चाय बनाई। घरेलू गैस सिलेंडर रख प्रदर्शन किया। तख्तियों पर महंगाई का लड्डू, संपत्ति कर में 25 प्रतिशत की वृद्धि लिखकर विरोध किया। महिला कांग्रेस सरिता भगत ने कहा कि महंगाई पर महंगाई बढ़ी जा रही है। हिलाओं की रसोई में दाल, तेल के बाद अब गैस सिलेंडर भी महंगा हो गया है। इस अवसर पर संगीता राठौर मीरा चौहान मंजुला बाई लक्ष्मी बाई आशा भोई क्षेत्र की महिलाएं भी मौजूद रही।

0
298 views